Home राष्ट्रीय विकास योजनाओं में तेजी लाने पर जोर, मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने अधिकारियों...

विकास योजनाओं में तेजी लाने पर जोर, मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

11
0
Emphasis on accelerating development plans, Divisional Commissioner Anand Swaroop issued strict instructions to the officials.

पौड़ी: उत्तराखंड में गढ़वाल मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने गुरुवार को मंडलीय समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्री स्वरूप ने कहा कि लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए और प्रत्येक विभाग अपने निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करे। बैठक में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त ने वृद्धावस्था, दिव्यांग, विधवा, परित्यक्ता एवं किसान पेंशन योजनाओं की प्रगति का आकलन किया। उन्होंने किसान पेंशन लाभार्थियों का अन्य पेंशन योजनाओं से मिलान कर दोहराव समाप्त करने के लिए विशेष सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही आधार सीडिंग में तेजी लाकर यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति पेंशन योजना के लाभ से वंचित न रहे। लाभार्थियों की पहचान के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं का सहयोग लेने के भी निर्देश दिए गए।


स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में आयुक्त ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के वार्षिक लक्ष्य के अनुरूप मासिक लक्ष्य निर्धारित कर नियमित निगरानी करने तथा टीबी प्रभावित हाई-रिस्क गांवों में शत-प्रतिशत एक्स-रे सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके लिए आवश्यक संसाधनों की सूची तत्काल उपलब्ध कराने को भी कहा।

GNSU Admission Open 2026


शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने सभी विद्यालयों में भवनों और शौचालयों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं उपयोग योग्य बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि यदि मरम्मत अथवा अन्य सुविधाओं के लिए अतिरिक्त धनराशि की आवश्यकता हो तो तत्काल प्रस्ताव तैयार कर भेजे जाएं।