Home राष्ट्रीय त्र्यंबकेश्वर मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को अतिरिक्त समय लेकर चलने की सलाह

त्र्यंबकेश्वर मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को अतिरिक्त समय लेकर चलने की सलाह

15
0
Devotees visiting Trimbakeshwar Temple are advised to allow extra time.

नासिक: महाराष्ट्र के नासिक जिले में श्रावण मास और नासिक-त्र्यंबकेश्वर मार्ग पर सड़क निर्माण कार्यो के दौरान त्र्यंबकेश्वर मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को अपनी यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर एवं धैर्य रखने की सलाह दी गई है। नासिक लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अनुसार कुंभ मेले की तैयारियों के तहत चल रहे सड़क निर्माण कार्य के कारण नासिक-त्र्यंबकेश्वर मार्ग पर कई जगहों पर अभी ‘एक तरफा यातायात’ व्यवस्था लागू है।


अधिकारियों ने बताया कि नासिक पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत आने वाले 17 किलोमीटर लंबे रास्ते में से 11 किलोमीटर का काम पूरा हो चुका है। हालांकि, कई जगहों पर सड़क का केवल एक हिस्सा ही तैयार है, जबकि दूसरी तरफ निर्माण कार्य अभी भी चल रहा है।

GNSU Admission Open 2026


उन्होंने बताया कि कई जगहों पर सड़कें खोदी गई हैं और बारिश के बाद दोनों तरफ से आने वाले यातायात को एक ही लेन पर डायवर्ट किया जा रहा है। संकरे रास्ते पर जब बड़े वाहन आमने-सामने आ जाते हैं, तो यातायात रुक जाता है। कीचड़, गड्ढों और सड़क के फिसलन भरे होने के कारण वाहन चालकों को धीरे-धीरे गाड़ी चलाने के लिए मजबूर होना पड़ता है।
इसके अलावा जब वाहन चालक यातायात नियमों का पालन नहीं करते या वाहन गड्ढों में फंस जाते हैं, तो अक्सर कई घंटों तक जाम लग जाता है।