Home राष्ट्रीय किश्तवार हमले के बाद चंबा की सीमाएं सील, सुरक्षा हाई अलर्ट पर

किश्तवार हमले के बाद चंबा की सीमाएं सील, सुरक्षा हाई अलर्ट पर

171
0
Chamba borders sealed after Kishtwar attack, security on high alert

हिमाचल प्रदेश: किश्तवार में हुए आतंकी हमले के बाद हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एहतियात के तौर पर जिले की सीमाओं को पूरी तरह सील कर दिया गया है और सभी सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस और अन्य सुरक्षाकर्मी सीमावर्ती इलाकों में लगातार गश्त कर रहे हैं ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। चंबा के पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि सीमाओं पर तैनात जवान सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वाहन की जानकारी तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को दें। विशेष रूप से डोडा और किश्तवार के रास्ते जम्मू से आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है। इन मार्गों पर अतिरिक्त चेक पोस्ट लगाए गए हैं ताकि हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा सके।

गौरतलब है कि चंबा जिले की लगभग 216 किलोमीटर लंबी सीमा जम्मू-कश्मीर के संवेदनशील जिलों डोडा और कठुआ से जुड़ी हुई है, जिसे देखते हुए प्रशासन किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहता। किश्तवार में हुए हमले के बाद तीन आतंकियों के फरार होने की सूचना है, जिनकी तलाश में सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियां व्यापक अभियान चला रही हैं। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि आम लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और हालात सामान्य होने तक जिले में कड़े सुरक्षा इंतजाम बनाए रखे जाएंगे।

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026