Home राष्ट्रीय उप्र में एक करोड़ महिलाओं को लखपति महिला क्लब में शामिल करने...

उप्र में एक करोड़ महिलाओं को लखपति महिला क्लब में शामिल करने बनाने का आह्वान: केशव

109
0
Call to include one crore women in UP in Lakhpati Mahila Club: Keshav

वाराणसी। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की उपस्थिति में ग्यारह दिवसीय रीजनल (राष्ट्रीय स्तर) सरस मेला का भव्य समापन सोमवार को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में संपन्न हुआ। इस आवासीय मेले में विभिन्न प्रदेशों तथा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए महिला समूहों द्वारा लगभग एक करोड़ रुपये का व्यापार किया गया। मेले में सजावटी सामग्री, खाद्य प्रसाद, पीतल की सामग्री, अचार-मुरब्बा, लेदर के सामान, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, कुर्ती, चादर, कालीन, जूट के उत्पाद, मूंज के उत्पाद आदि प्रमुख थे।

मेले में समूह की महिलाओं को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आह्वान किया कि समूह से और अधिक महिलाओं को जोड़ा जाए। उन्होंने प्रदेश में एक करोड़ महिलाओं को लखपति महिला क्लब में शामिल करने तथा उन्हें करोड़पति महिला बनाने का आह्वान किया। आने वाले दिनों में सरस मेलों के आयोजन कराने की घोषणा की, जिससे अन्य प्रदेशों तथा जनपदों से आने वाली महिलाओं से प्रेरित होकर अन्य महिलाएं भी आगे आकर कार्य करें।

GNSU Admission Open 2026

उन्होंने महिलाओं के कार्यों तथा उनके उत्पादों की सराहना की। उप मुख्यमंत्री ने स्टालों का अवलोकन किया, उत्पादों की जानकारी ली तथा आजीविका मिशन की ओर से लगाए गए फूड कोर्ट के कार्य की प्रशंसा की। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने वाराणसी की दो बीमा सखियों मीना देवी व प्रतिभा देवी तथा दो लखपति महिलाओं शर्मीला देवी व लक्ष्मी वर्मा को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। जनपद के 703 समूहों को सामुदायिक निवेश निधि तथा 20 समूहों को रिवॉल्विंग फंड मद में कुल 10 करोड़ 60 लाख 50 हजार रुपये का प्रतीकात्मक रूप से चेक प्रदान किया गया। साथ ही दो समूह की महिलाओं को ई-रिक्शा उपलब्ध कराते हुए प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

GNSU Admission Open 2026