Home उत्तर प्रदेश भूटान के प्रधानमंत्री ने किए रामलला के दर्शन, दो घंटे राम जन्मभूमि...

भूटान के प्रधानमंत्री ने किए रामलला के दर्शन, दो घंटे राम जन्मभूमि परिसर में रहे मौजूद

357
0
Bhutan's Prime Minister visited Ram Lalla and stayed in Ram Janmabhoomi complex for two hours

अयोध्या: भूटान के प्रधानमंत्री दासो शेरिंग तोबगे अयोध्या के दौरे पर हैं। उन्होंने भव्य राम मंदिर में रामलला के दर्शन किए और परिसर में मौजूद अन्य मंदिरों में भी दर्शन-पूजन किया। यहां से उनका काफिला होटल रामायणा के लिए रवाना हो गया। जहां वह कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साक्षी बनेंगे। इन कार्यक्रमों का आयोजन खास तरह से भूटान की पारंपरिक शैली में किया जाएगा।

यहीं पर दोपहर का विशेष भोज आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री दासो शेरिंग तोबगे अयोध्या एयरपोर्ट से सीधे राम मंदिर पहुंचे थे। उन्होंने करीब 1 घंटे 40 मिनट तक राम जन्मभूमि परिसर में बिताया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक वेद प्रकाश गुप्त सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि और उत्तर प्रदेश शासन व जिला प्रशासन के साथ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं।

GNSU Admission Open 2026

उनकी अयोध्या यात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पूरे दौरे के दौरान पीएसी, सीआरपीएफ, एसएसएफ, सिविल पुलिस, एटीएस और एसटीएफ समेत सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर पर हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कार्यालय भी दौरे की निगरानी कर रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से रेड कार्पेट पर उनका स्वागत किया गया। दर्शन-पूजन के बाद भूटानी प्रधानमंत्री दोपहर लगभग 1:30 बजे अयोध्या से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।





GNSU Admission Open 2026