Home राष्ट्रीय बीटिंग रिट्रीट समारोह: पीएम मोदी ने प्रस्तुतिकर्ताओं की सराहना की

बीटिंग रिट्रीट समारोह: पीएम मोदी ने प्रस्तुतिकर्ताओं की सराहना की

106
0
Beating Retreat ceremony: PM Modi praises performers

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली के विजय चौक पर आयोजित बीटिंग रिट्रीट समारोह के प्रस्तुतिकर्ताओं की जमकर सराहना की। इस वर्ष समारोह का मुख्य विषय राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने पर आधारित रहा, जिसने देशभक्ति की भावना को और प्रखर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की, जो एक पारंपरिक बग्गी में समारोह स्थल पर पहुंचीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा संदेश में कहा कि बीटिंग रिट्रीट 2026 में भारतीय सेना के मिलिट्री बैंड द्वारा प्रस्तुत धुनें अत्यंत उत्कृष्ट और भावनाओं से ओत-प्रोत थीं। उन्होंने कहा कि समारोह में ‘ऑपरेशन सिंदूर’, ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष, क्रिकेट में भारत की नारी शक्ति की उपलब्धियां, अश्विनी ड्रोन, भैरव बटालियन और प्राचीन ‘गरुड़ व्यूह’ युद्ध संरचना को समर्पित प्रस्तुतियां बेहद प्रभावशाली रहीं।

GNSU Admission Open 2026

प्रधानमंत्री ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के बैंड की भी विशेष प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सीएपीएफ बैंड की विविध और ऊर्जावान प्रस्तुतियों ने देश की सुरक्षा में लगे जवानों के प्रति गर्व और सम्मान की भावना को मजबूती से दर्शाया। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय नौसेना बैंड के प्रदर्शन को भी शानदार बताया।

प्रधानमंत्री मोदी ने वायुसेना बैंड की प्रस्तुतियों को असाधारण करार देते हुए कहा कि ‘ब्रेव वॉरियर’, ‘ट्वाइलाइट’, ‘अलर्ट (पोस्ट हॉर्न गैलप)’ और ‘फ्लाइंग स्टार’ जैसी धुनों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने ‘सिंदूर फॉर्मेशन’ को भी बेहद आकर्षक और प्रभावी बताया।

बीटिंग रिट्रीट समारोह ने एक बार फिर भारत की सैन्य परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक शक्ति का भव्य प्रदर्शन किया, जिसे देखकर दर्शक देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए।

GNSU Admission Open 2026