Home राष्ट्रीय Bangladesh मुद्दा: PCB की ICC को धमकी, Pakistan पर World Cup संकट

Bangladesh मुद्दा: PCB की ICC को धमकी, Pakistan पर World Cup संकट

118
0
Bangladesh issue: PCB threatens ICC, World Cup crisis looms over Pakistan

नयी दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आगामी आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में अपनी टीम की भागीदारी को लेकर पाकिस्तान सरकार से आधिकारिक राय मांगी है। यह कदम उस विवाद के बाद उठाया गया है, जिसमें आईसीसी ने भारत में अपने मैच खेलने से इनकार करने पर बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल कर लिया। पीसीबी इस फैसले से नाखुश है और बांग्लादेश के समर्थन में खुलकर सामने आया है।

दरअसल, आईपीएल फ्रेंचाइज़ी कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा बांग्लादेशी तेज गेंदबाज़ मुस्तफिजुर रहमान को टीम से बाहर किए जाने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने टी20 विश्व कप में अपनी टीम न भेजने का फैसला किया। बीसीबी ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए आईसीसी से अनुरोध किया था कि विश्व कप का आयोजन भारत के बजाय श्रीलंका में कराया जाए, लेकिन आईसीसी ने इस मांग को खारिज कर दिया। इसके बाद आईसीसी ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल कर लिया।

GNSU Admission Open 2026

पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी ने इस पूरे घटनाक्रम पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बांग्लादेश के साथ अन्याय हुआ है और उसे हर हाल में टी20 विश्व कप में खेलने का अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश टूर्नामेंट का एक बड़ा स्टेकहोल्डर है और उसके साथ इस तरह का व्यवहार स्वीकार्य नहीं है।

जब नकवी से पूछा गया कि क्या पाकिस्तान भी बांग्लादेश की तरह टी20 विश्व कप का बहिष्कार कर सकता है, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पर अंतिम फैसला पाकिस्तान सरकार लेगी। उन्होंने कहा कि वे सरकार के निर्देशों का पालन करेंगे, न कि आईसीसी के। नकवी के मुताबिक, प्रधानमंत्री के लौटने के बाद ही इस मुद्दे पर अंतिम निर्णय सामने आएगा।

गौरतलब है कि भारत में होने वाले आईसीसी टूर्नामेंटों के लिए पाकिस्तान पहले से ही हाइब्रिड मॉडल अपनाता है, जिसके तहत उसके मैच श्रीलंका में कराए जाते हैं। टी20 विश्व कप 2026 में भी पाकिस्तान के सभी मैच कोलंबो में निर्धारित हैं। इसके बावजूद, मौजूदा विवाद ने टूर्नामेंट से पहले क्रिकेट जगत में नई हलचल पैदा कर दी है।

GNSU Admission Open 2026