Home राष्ट्रीय अमित शाह 14 फरवरी को कराईकल में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे

अमित शाह 14 फरवरी को कराईकल में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे

164
0
Amit Shah to address election rally in Karaikal on February 14

चेन्नई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 14 फरवरी को केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के कराईकल में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। रैली में श्री शाह के साथ राजग गठबंधन के सहयोगी दल मुख्यमंत्री एन रंगासामी के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ अखिल भारतीय एनआर कांग्रेस (एआईएनआरसी) और अन्नाद्रमुक के नेता भी शामिल होंगे।

तमिलनाडु और पुडुचेरी में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर चुनावी तैयारियां जोर पकड़ रही हैं। जनसभा के लिए तैयारियां तेज हो गयी हैं। शनिवार को करियाकल के नगरपालिका मैदान में रैली होगी। वहां मंच और पंडाल बनाने के लिए भूमि पूजा की गयी। इसमें बतौर मेहमान पुडुचेरी विधानसभा अध्यक्ष आर सेल्वम और पुडुचेरी भाजपा प्रभारी निर्मल कुमार सुराणा भी शामिल हुए।

GNSU Admission Open 2026

पूजन के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए श्री सुराणा ने कहा कि इसका मकसद कराईकल की सभी पांच विधानसभा सीटों पर एनआर कांग्रेस-भाजपा गठबंधन की जीत पक्की करना है। इस बीच पुलिस सूत्रों ने कहा कि श्री शाह चुनावी सभा को संबोधित करने से पहले हेलिकॉप्टर से भी तिरुनल्लर जाकर भगवान शनिश्वरर मंदिर में दर्शन करेंगे। पुलिस ने कराईकल और तिरुनल्लर के आसपास 500 से ज्यादा पुलिसवालों को तैनात कर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये हैं।

GNSU Admission Open 2026