Home राजनिति बांग्लादेश चुनाव नतीजों के बीच मोदी ने तारिक रहमान को दी बधाई,...

बांग्लादेश चुनाव नतीजों के बीच मोदी ने तारिक रहमान को दी बधाई, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

137
0
Amid Bangladesh election results, Modi congratulates Tarique Rahman, stresses on expanding bilateral cooperation

नयी दिल्ली: बांग्लादेश में हुए आम चुनाव के नतीजे लगभग साफ हो चुके हैं और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के नेतृत्व वाले गठबंधन ने बहुमत का दावा किया है। 300 सदस्यीय संसद में 151 से अधिक सीटें जीतने के साथ बीएनपी सरकार बनाने की स्थिति में पहुंच गई है। पार्टी की ओर से पहले ही संकेत दिया गया था कि जीत की स्थिति में उसके अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे।

इन नतीजों के बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर साझा संदेश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया की सफलता की सराहना करते हुए भारत-बांग्लादेश संबंधों को और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों को नई सरकार के साथ मिलकर और प्रगाढ़ किया जाएगा।

GNSU Admission Open 2026

यह चुनाव इसलिए भी अहम रहा क्योंकि अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग इस बार चुनाव मैदान में नहीं थी। अगस्त 2024 में अवामी लीग सरकार के सत्ता से हटने के बाद से अंतरिम प्रशासन ने देश की बागडोर संभाली थी। 18 महीनों तक चले अंतरिम शासन का नेतृत्व मोहम्मद यूनुस ने किया।

चुनाव के दौरान 84 सूत्री सुधार पैकेज पर भी जनमत संग्रह कराया गया, जिसे ‘जुलाई राष्ट्रीय घोषणापत्र’ के नाम से जाना जाता है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह चुनाव बांग्लादेश की राजनीतिक दिशा तय करने वाला साबित होगा।

यदि तारिक रहमान प्रधानमंत्री पद संभालते हैं, तो वह पिछले 36 वर्षों में बांग्लादेश के पहले पुरुष प्रधानमंत्री होंगे। अब सबकी नजर नई सरकार के गठन और उसकी नीतिगत प्राथमिकताओं पर टिकी है, खासकर भारत के साथ संबंधों के संदर्भ में।

GNSU Admission Open 2026