Home राष्ट्रीय राजस्थान के कोटा में तीन मंजिला इमारत गिरी,हादसे में 2 लोगों की।...

राजस्थान के कोटा में तीन मंजिला इमारत गिरी,हादसे में 2 लोगों की। मौत

100
0
A three-storey building collapsed in Kota, Rajasthan, killing two people.

कोटा। राजस्थान के कोटा शहर स्थित इंद्र विहार इलाके में शनिवार रात एक 3 मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। इस भीषण हादसे में अब तक 2 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जाता है कि यह हादसा शनिवार रात करीब 9 बजे हुआ। जिस इमारत में हादसा हुआ, उसकी निचली मंजिल पर एक रेस्टोरेंट संचालित हो रहा था। हादसे के वक्त रेस्टोरेंट में 10 से 12 कर्मचारी और कई ग्राहक मौजूद थे, जो अचानक हुए इस हादसे में मलबे में दब गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और आपदा राहत दल मौके पर पहुंचे और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। घंटों की मशक्कत के बाद मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई जिनमें एक 20 वर्षीय छात्र और एक 14 वर्षीय लड़की शामिल है। वहीं हादसे में रेस्टोरेंट मालिक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि वह मलबे में बुरी तरह फंस गया था, जिससे उसके दोनों पैर काटने पड़े। उसकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि जिस इमारत के पीछे निर्माण कार्य चल रहा था वहां ड्रिलिंग और पाइलिंग का काम हो रहा था।

GNSU Admission Open 2026

इसी वजह से इमारत में लगातार कंपन हो रहे थे, और आशंका जताई जा रही है कि इसी कारण इमारत गिरने की घटना हुई इस हादसे पर लोकसभा स्पीकर और कोटा से सांसद ओम बिरला ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है और है। उन्होंने कहा कि वे जिला प्रशासन के निरंतर संपर्क में हैं। साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र और समुचित इलाज के निर्देश भी दिए हैं। वहीं राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नगर भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं, ताकि हादसे के जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जा सके।

GNSU Admission Open 2026