Home राष्ट्रीय तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतरी, दो की मौके पर...

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतरी, दो की मौके पर मौत

18
0
A speeding car went out of control and went off the road, two died on the spot.

कोरबा। छत्तीसगढ में कोरबा–चांपा भारत माला मुख्य मार्ग पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरी, जिससे कार में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि वाहन में कुल चार लोग सवार थे, जो बिलासपुर जिले के मस्तूरी निवासी हैं और बारात में शामिल होने के बाद बिलासपुर से कोरबा आ रहे थे। हादसे में राहुल राय और विराट अग्रवाल की मौके पर ही मौत हो गई।

GNSU Admission Open 2026

वहीं गंभीर रूप से घायल दो अन्य युवकों को 112 की टीम द्वारा तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के परिजनों को सूचित किया गया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और वाहन का संतुलन बिगड़ना बताया जा रहा है।

GNSU Admission Open 2026