Home उत्तर प्रदेश मिर्जापुर में ट्रेलर की चपेट में आने से स्कूटी सवार दंपति की...

मिर्जापुर में ट्रेलर की चपेट में आने से स्कूटी सवार दंपति की मौत

94
0
A couple riding a scooter died after being hit by a trailer in Mirzapur.

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश में मिजापुर जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक ट्रेलर की चपेट में आ जाने से स्कूटी सवार दंपति की मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार जमालपुर थाना क्षेत्र के रीवा जयापट्टी गांव निवासी नन्दूराम (65) अपनी पत्नी कृष्णावती देवी (60) को लेकर किसी काम से स्कूटी से वाराणसी गए हुए थे।

शनिवार को रात को अपने घर लौट रहे थे कि वाराणसी सोनभद्र राजमार्ग पर स्थित बरईपुर गांव के पास सोनभद्र कट पर पीछे से आ रहा एक ट्रेलर स्कूटी को रौंदते आगे निकल गया।

GNSU Admission Open 2026

इस हादसे में गंभीर रुप से घायल दंपति को स्थानीय लोगों ने रामनगर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान दोनो ने दम तोड़ दिया। अदलहाट थाना प्रभारी आशुतोष शुक्ला ने मृत्यु की पुष्टि करते हुए बताया कि स्कूटी सवार दम्पति वाराणसी गए थे, लौटते समय घटना हुई। चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

GNSU Admission Open 2026