Home राष्ट्रीय छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर 50 किलो गांजा जब्त, तस्करी के आरोप में एक...

छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर 50 किलो गांजा जब्त, तस्करी के आरोप में एक गिरफ्तार

17
0
50 kg of ganja seized at Chhattisgarh-Odisha border, one arrested for smuggling

महासमुंद: छत्तीसगढ़-ओडिशा अंतरराज्यीय सीमा पर महासमुंद जिले की बसना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 किलोग्राम 200 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये बताई गई है।


पुलिस से गुरुवार को मिली ताज़ा जानकारी के अनुसार, पलसापाली बैरियर पर नाकाबंदी के दौरान एक महिंद्रा बोलेरो वाहन की तलाशी लेने पर उसकी पिछली सीट में बोरियों के भीतर छिपाकर रखा गया 50 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया गया। इस मामले में बिलासपुर जिले के पचपेड़ी निवासी धनीराम साहू को गिरफ्तार किया गया।

GNSU Admission Open 2026


प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह ओडिशा से गांजा लाकर शिवरीनारायण में ‘नायक’ नामक व्यक्ति को सौंपने जा रहा था। पुलिस उक्त व्यक्ति की तलाश कर रही है तथा तस्करी के नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।


पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 25 लाख रुपये मूल्य का गांजा, बोलेरो वाहन और एक मोबाइल फोन सहित कुल 28 लाख 500 रुपये की संपत्ति जब्त की है। आरोपी के विरुद्ध बसना थाना में स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।