Home राष्ट्रीय नागपुर में फैक्ट्री में विस्फोट से 15 लोगों की मौत, कई घायल

नागपुर में फैक्ट्री में विस्फोट से 15 लोगों की मौत, कई घायल

112
0
15 killed, several injured in Nagpur factory explosion

मुंबई। महाराष्ट्र में नागपुर जिले के कटोल में रविवार को एक एक्सप्लोसिव फैक्ट्री में हुए भीषण धमाके में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह विस्फोटक सामग्री बनाने वाली फैक्ट्री थी और पीड़ितों में ज्यादातर महिलाएं हैं। घटना की जानकारी मिलते ही नागपुर जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये और राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया।

पुलिस महानिरीक्षक संदीप पाटिल ने कहा कि बचाव ऑपरेशन जारी है और विशेषज्ञ मौके पर हैं। इस घटना में कुल कितने लोग मारे गये हैं उनकी सही संख्या अभी की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है।

GNSU Admission Open 2026

मौके पर मौजूद पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों के तहत जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा, “हम सभी वरिष्ठअधिकारियों के साथ तकनीकी और वैज्ञानिक जांच सुनिश्चित कर रहे हैं और पूरे ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं।” यह धमाका इतना भीषण था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई। कटोल से विधायक चरणसिंह ठाकुर मौके पर पहुंच गये है।

GNSU Admission Open 2026