Manjhi's blunt reply to opponents of Wakf Bill

गया अभियंत्रण महाविद्यालय में शुक्रवार को इंडस्ट्री इंस्टीट्यूट मीट 2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री (सूक्ष्म लघु एवं माध्यम उद्यम) जीतन राम मांझी पहुंचे। कार्यक्रम के समापन के बाद पत्रकारों से केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने वक्फ संशोधन बिल को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि विपक्ष तुष्टीकरण की राजनीति कर रहा है। यह बिल(वक्फ संशोधन) किसी के पक्ष, विपक्ष में नहीं है। वक्फ बोर्ड का प्रबंधन ऐसे लोगों के पास था, जहां गरीबों की भलाई के लिए पैसा इस्तेमाल नहीं किया जा रहा था। जब तीन तलाक का मुदा आया तो वे इसका विरोध कर रहे थे। जब 370 को खत्म किया गया तो वे उसका भी विरोध कर रहे थे। अब यह वक्फ संसोधन बिल का विरोध कर रहे हैं। यह जो बिल पारित हुआ है, वह ऐतिहासिक है। यह किसी धर्म के खिलाफ नहीं बल्कि एक खराब व्यवस्था के खिलाफ है। केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए वक्फ संशोधन विधेयक 2025 के लोकसभा और राज्यसभा दोनों ही सदनों में पारित होने पर जदयू के जिला प्रवक्ता कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा ने कहा कि इसमें घबराने वाली कोई बात नहीं है। इस बिल को लेकर एनडीए ने सभी घटक दलों के समर्थन के बाद निर्णय लिया गया है। जदयू ने इस बिल को लेकर सरकार का पूरा समर्थन किया। गौरव सिन्हा ने कहा कि इस बिल का कोई अन्य अर्थ न निकाला जाए। इस बात को याद किया जाए कि अल्पसंख्यक समुदाय के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कितना काम किया है। उन्होंने कहा कि बिल से बहुत चौंकने की जरुरत नहीं। इस बिल के लागू होने से पिछड़े मुसलमान को इसका लाभ मिलेगा। अभी तक इसका लाभ तथाकथित कुछ लोग ले रहे हैं। सिन्हा ने इस विधेयक को मुस्लिम समाज के हित में बताया। उन्होंने कहा कि हमारे नेता बहुत सुझबूझ वाले हैं। कोई निर्णय सोच-समझकर लेते हैं। इसलिए इस बात को लेकर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को विचार करना चाहिए। वक्फ बिल को लेकर हमारी पार्टी में किसी प्रकार का कोई भ्रम नहीं है।




GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA