Mani Shankar Aiyar's big statement: Rahul Gandhi's leadership questioned, demand for new command in India bloc raised

सासाराम। सदर अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या और स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने के लिए सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन ने सोमवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की कमियों को चिन्हित किया और उन्हें जल्द से जल्द दूर करने के निर्देश दिए।

सिविल सर्जन ने कहा कि जिस रफ्तार से अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ रही है, उसी अनुपात में व्यवस्थाओं को भी सुधारा जाएगा। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिया कि अस्पताल में दवा काउंटरों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को लंबी कतारों से राहत मिल सके और उन्हें समय पर दवाइयां उपलब्ध हों।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

वही अस्पताल में मानव संसाधन की कमी को देखते हुए उन्होंने आश्वासन दिया कि रिक्त पदों और संसाधनों को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने मौके पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों को कड़ी हिदायत दी कि मरीजों की सेवा में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए।