Mahira Khan is going to become a mother for the second time, shares the good news at the age of 41

मुंबई: पाकिस्तानी अभिनेत्री Mahira Khan ने फैंस के साथ बड़ी खुशखबरी साझा की है। अभिनेत्री ने बताया कि वह अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। महिरा ने सोशल मीडिया पर बेबी बंप के साथ तस्वीर साझा कर प्रेग्नेंसी की घोषणा की।

महिरा खान 41 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। उनका पहला बेटा अजलान 2010 में उनकी पिछली शादी से हुआ था। अब अभिनेत्री अपने पति सलीम करीम के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगी।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

महिरा ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर ऐसे समय साझा की है, जब वह टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) में भी नजर आईं। बेबी बंप के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। फैंस और इंडस्ट्री के लोग उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं।

महिरा खान पाकिस्तान की चर्चित अभिनेत्रियों में शामिल हैं और भारत में भी उनकी लोकप्रियता काफी है। बॉलीवुड में उन्हें शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘रईस’ में काम करने के लिए खास तौर पर जाना जाता है।