Madhubani: Heavy fog causes major road accident on NH-27, dozens of passengers injured

मधुबनी। बिहार के मधुबनी जिले में शनिवार तड़के घने कोहरे की वजह से सुबह करीब तीन बजे एनएच- 27 पर फुलपरास प्रखंड के पूरवारी टोल प्लाजा के पास वैशाली ट्रेवल्स की एक यात्री बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई।

हादसा इतना जबरदस्त था कि बस में सवार दर्जनों यात्री घायल हो गये। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घना कोहरा होने के कारण दृश्यता बेहद कम थी, जिससे चालक ट्रक को समय रहते नहीं देख सका और यह दुर्घटना हो गई। टक्कर के बाद मौके पर अफरा- तफरी मच गई।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुये घायलों को बस से बाहर निकाला और अनुमंडल अस्पताल फुलपरास पहुंचाया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक घायलों में तीन यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिये दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) रेफर कर दिया है।