Liquor smuggling racket busted in Kaimur; two arrested with 682 litres of illicit liquor

कैमूर: मोहनिया चेकपोस्ट पर पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 682 लीटर अवैध शराब बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कुलहड़िया मोड़ के पास दो संदिग्ध कारों को रोककर तलाशी ली, जहां से शराब की बड़ी खेप बरामद हुई।

पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक आरोपी ने मौके से भागने की कोशिश की। भागने के दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक कुमार और सोमबीर कुमार के रूप में हुई है। दोनों हरियाणा के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, शराब की खेप को मोहनिया के रास्ते सासाराम ले जाया जा रहा था।

पुलिस ने बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 9 से 11 लाख रुपये बताई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब शराब तस्करी से जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही है और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।

पुलिस के मुताबिक, जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।