Home लाइफस्टाइल ट्रेन यात्रा में बच्चों की सुरक्षा: यात्रा को सुरक्षित और आरामदायक बनाने...

ट्रेन यात्रा में बच्चों की सुरक्षा: यात्रा को सुरक्षित और आरामदायक बनाने के लिए जरूरी टिप्स

252
0
Safety of children in train travel

बच्चों के साथ ट्रेन यात्रा एक रोमांचक अनुभव हो सकता है, लेकिन यह उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सावधानी से किया जाना चाहिए। खासकर इस समय महाकुंभ जैसी भीड़-भाड़ वाली यात्राओं में, बच्चों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। अगर आप बच्चों के साथ कहीं यात्रा करने का विचार कर रहे हैं, तो इन आसान और प्रभावी सुझावों को अपनाकर आप यात्रा को सुरक्षित और आरामदायक बना सकते हैं:

हाथ पकड़कर चढ़ें और उतरें – हमेशा बच्चों का हाथ पकड़कर ट्रेन में चढ़ें और उतरें। प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच का अंतराल बच्चे के गिरने का कारण बन सकता है, इसलिए सतर्क रहें।

GNSU Admission Open 2026

खिड़की के पास न बैठें – यदि खिड़की खुली हो तो बच्चों को खिड़की के पास बैठाने से बचें। बच्चे बाहर झांकने की कोशिश कर सकते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा हो सकता है।

चलती ट्रेन में दौड़ने से रोकें – ट्रेन के झटकों के कारण बच्चों के गिरने का खतरा होता है, इसलिए उन्हें इधर-उधर दौड़ने से रोकें।

नाइट ट्रेवल में लोअर बर्थ चुनें – रात के समय बच्चों को ऊपरी बर्थ पर न सोने दें, क्योंकि वहां गिरने का खतरा ज्यादा होता है।

खाना-पीना और पानी – घर से हल्का और हेल्दी खाना (जैसे बिस्किट, फल, ड्राई फ्रूट, दूध) रखें। साथ ही पर्याप्त पानी और जूस साथ रखें ताकि बच्चे हाइड्रेटेड रहें।

अतिरिक्त कपड़े और नैपकिन – किसी भी गंदगी या उल्टी की स्थिति में इनकी जरूरत पड़ सकती है।

मेडिकल किट – बच्चों के लिए बुखार, उल्टी, मोशन सिकनेस और चोट की दवाएं रखें।

मनोरंजन का सामान – बच्चों को बोरियत से बचाने के लिए किताबें, रंग भरने के सामान या पसंदीदा खिलौने साथ रखें।

अजनबियों से खाने-पीने की चीजें न लेने दें – बच्चों को किसी अजनबी से खाने-पीने की चीजें लेने से मना करें, क्योंकि इससे स्वास्थ्य जोखिम हो सकता है।

संदिग्ध व्यक्तियों से सावधान रहें – यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति बच्चा चुराने की कोशिश करता है तो तुरंत टीटीई या रेलवे पुलिस को सूचित करें। बच्चों को सिखाएं कि अगर वे गुम हो जाएं तो मदद के लिए मां-बाप का नाम या मोबाइल नंबर बताएं।

टॉयलेट का उपयोग – छोटे बच्चों को अकेले टॉयलेट न जाने दें और दरवाजा अच्छे से बंद करें। साथ ही बच्चे को समझाएं कि वे ज्यादा देर तक अंदर न रहें।

सैनिटाइजर और टिशू पेपर साथ रखें – यात्रा के दौरान सफाई बनाए रखना बेहद जरूरी है, इसलिए इन चीजों को अपने पास रखें।

GNSU Admission Open 2026

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!