Home लाइफस्टाइल मलाई से सीधे बनाएं शुद्ध देसी घी, रिया सिंह ने बताया बिना...

मलाई से सीधे बनाएं शुद्ध देसी घी, रिया सिंह ने बताया बिना मक्खन निकाले आसान तरीका

126
0
Make pure desi ghee directly from cream, Riya Singh told the easy way without removing butter.

लाइफस्टाइल: आजकल हर घर में शुद्ध देसी घी का उपयोग बढ़ता जा रहा है, लेकिन पारंपरिक तरीके से घी बनाने में काफी समय और मेहनत लगती है। पहले मलाई इकट्ठा करनी पड़ती है, फिर उससे मक्खन निकालना होता है और उसके बाद घी तैयार किया जाता है। इसी बीच रिया सिंह नाम की एक गृहिणी ने घी बनाने का ऐसा आसान तरीका साझा किया है, जिससे बिना मक्खन अलग निकाले सीधे मलाई से शुद्ध और खुशबूदार घी तैयार किया जा सकता है।

रिया सिंह के अनुसार, सबसे पहले रोजाना दूध से निकली मलाई को एक साफ बर्तन में जमा करें और उसे फ्रिज में स्टोर करें। जब पर्याप्त मात्रा में मलाई इकट्ठा हो जाए, तो उसे फ्रिज से निकालकर कुछ देर सामान्य तापमान पर रखें। इसके बाद मलाई को सीधे एक मोटे तले वाले कढ़ाई या पैन में डालकर धीमी आंच पर गर्म करें।

GNSU Admission Open 2026

धीरे-धीरे मलाई पिघलने लगेगी और उसमें से पानी सूखने लगेगा। कुछ समय बाद मलाई का रंग बदलने लगेगा और उसमें से घी अलग होकर ऊपर दिखने लगेगा। इस दौरान लगातार चलाते रहें ताकि मलाई जले नहीं। जब नीचे हल्के भूरे रंग के दाने दिखने लगें और ऊपर साफ घी दिखने लगे, तो गैस बंद कर दें। ठंडा होने के बाद घी को छानकर किसी साफ कांच के बर्तन में स्टोर कर लें।

इस तरीके की खास बात यह है कि इसमें मक्खन निकालने की झंझट नहीं होती और समय की भी बचत होती है। साथ ही इस विधि से बना घी पूरी तरह शुद्ध और प्राकृतिक होता है, जिसमें किसी भी तरह का मिलावट नहीं होता।

रिया सिंह का यह आसान नुस्खा सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और लोग इसे अपनाकर घर पर ही आसानी से शुद्ध देसी घी बना रहे हैं।

GNSU Admission Open 2026