होली के बाद अब सबका इंतजार ईद के त्योहार का है, जो मुस्लिम धर्म के लोगों के लिए बेहद खास होता है। इस दिन लोग रमजान के महीने का रोजा रखने के बाद खुशियां मनाते हैं और एक-दूसरे को बधाई देते हैं। ईद के दिन हर कोई अच्छे से तैयार होना चाहता है, और महिलाएं तो पार्लर जाने के लिए तैयार हैं, लेकिन अगर आप पार्लर नहीं जाना चाहतीं तो घर पर फेशियल करके भी अपनी त्वचा को निखार सकती हैं। यहां हम आपको घर पर फेशियल करने के आसान टिप्स दे रहे हैं, ताकि आपकी त्वचा ईद के दिन चांद की तरह चमकदार दिखे।
चेहरे की सफाई:

सबसे पहले, अपने चेहरे को अच्छी तरह से साफ करें। इसके लिए अपने स्किन टाइप के हिसाब से क्लींजर का इस्तेमाल करें और चेहरे की गहरी सफाई करें। ध्यान रखें कि अगर चेहरा गंदा होगा तो फेशियल का असर भी सही नहीं होगा।
स्क्रब करें:

चेहरा साफ करने के बाद, चेहरे को स्क्रब करें। आप बाजार में मिलने वाले स्क्रब का इस्तेमाल कर सकती हैं या फिर घरेलू स्क्रब भी बना सकती हैं। स्क्रब को चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें, फिर 5-7 मिनट बाद चेहरा धो लें। इससे आपके चेहरे की डेड स्किन निकल जाएगी और त्वचा में निखार आएगा।
भाप लें:

स्क्रब करने के बाद, अब आपको चेहरे पर भाप लेनी चाहिए। भाप से चेहरे के पोर्स खुल जाएंगे और आपकी त्वचा की गहरी सफाई होगी, जिससे चेहरा अंदर से साफ और ग्लो करेगा।
मास्क लगाएं:

अब चेहरे पर मास्क लगाएं। बाजार में कई तरह के स्किन केयर मास्क उपलब्ध हैं, जो आपकी त्वचा की समस्याओं को हल करते हैं। अपने स्किन टाइप के हिसाब से मास्क का चुनाव करें और 5-10 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
टोनर का उपयोग करें:

मास्क हटाने के बाद, चेहरे पर टोनर लगाना न भूलें। टोनर त्वचा को नमी प्रदान करता है और गर्मी के मौसम में यह बेहद जरूरी है।
मॉइस्चराइजर लगाएं:

फेशियल के अंत में, अपने स्किन टाइप के अनुसार चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाएं। इससे आपकी त्वचा नरम और हाइड्रेटेड रहेगी।
इस तरह से आप घर पर ही फेशियल करके ईद के दिन खूबसूरत और चमकदार दिख सकती हैं।







