Lamp lighting and fresher's party organised

रोहतास। डेहरी प्रखंड के जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण नर्सिंग कालेज के तत्वावधान में गुरुवार को जी एन एम 14वें बैच और बीएससी नर्सिंग नवीं बैच का लैंप लाइटिंग कार्यक्रम देव मंगल सभागार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ट्रेंड नर्सेज एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की अध्यक्ष डॉक्टर श्रीमती एनी कुमार एवं विशिष्ट आतिथि के रूप में झपाईगो , बिहार के सीनियर प्रोग्राम मैनेजर डॉक्टर राकेश कुमार झा उपस्थित रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति गोपाल नारायण सिंह, प्रतिकुलाधिपति गोविंद नारायण सिंह, कुलपति डॉ जगदीश सिंह , कुलाधिपति के सलाहकार डॉक्टर महेंद्र कुमार सिंह ,परीक्षा नियंत्रक सुदीप कुमार सिंह आदि ने नर्सिंग के नवागंतुक बैच को अपने सुविचारों से अवगत कराया।

कार्यक्रम के आरंभ में नारायण नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्या डॉक्टर के. लता ने सभी आगत अतिथियों का स्वागत किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉक्टर श्रीमती एनी कुमार ने नर्सिंग छात्रों को यह प्रोफेशन चुनने के लिए बधाई दी एवं उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आपने जिस राह को चुना है उसमें चुनौतियां बहुत हैं, लेकिन सभी को पार करते हुए सेवा की भावना को जगाए रखना है। विशिष्ट अतिथि डॉ राकेश कुमार झा ने छात्रों को लगन और मेहनत से शिक्षा ग्रहण करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति गोपाल नारायण सिंह ने छात्रों को अनुशासित रहने तथा सेवा भावना के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने पर बल दिया तथा उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।उन्होंने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में एक नर्स का दायित्व एक डॉक्टर से भी बड़ा होता है क्यों कि पूरी ड्यूटी के दौरान नर्स ही मरीज के साथ होती है।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

उनका बेहतर करने में नर्स का बड़ा योगदान होता हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि कितनी ज्ञान के साथ साथ प्रशिक्षण भी बहुत जरूरी है। कार्य क्षेत्र की बेहतर जानकारी नहीं रही तो फिर यह डिग्री बेकार है। वही कार्यक्रम को गोविंद नारायण सिंह, डॉक्टर जगदीश सिंह ,डॉक्टर महेंद्र कुमार सिंह आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में नारायण नर्सिंग कॉलेज की उपप्राचार्या डॉक्टर श्वेता शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग छात्रों ने हाथ में लैंप लेकर आजीवन सेवा करने की शपथ ली तथा ईमानदारी पूर्वक अपने कार्यों के निर्वहन हेतु जीवन समर्पण की भावना को व्यक्त किया। लैंप लाइटिंग शिरोमणि के बाद नर्सिंग छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया। इसके पूर्व नर्सिंग के छात्र छात्राओं को प्रथम, दूसरे एवं तीसरे वर्ष में बेहतर परिणाम लाने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।