Iran summons Ukrainian diplomat over Caspian Sea ship attack

तेहरान: ईरान ने कैस्पियन सागर में उसके व्यापारिक जहाज पर हुए कथित यूक्रेनी हमले के विरोध में यूक्रेन के राजनयिक प्रतिनिधि को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया है।
इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और अन्य एक घायल हो गया था।


ईरान के विदेश मंत्रालय ने शनिवार को टेलीग्राम पर लिखा, “ईरान का विदेश मंत्रालय शनिवार सुबह कैस्पियन सागर में एक ईरानी व्यापारिक जहाज़ पर यूक्रेन के हमले की कड़ी निंदा करता है। हमले के कारण जहाज़ पर विस्फोट हुआ, जिससे एक नाविक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। यह हमला संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 2, पैराग्राफ 4 का उल्लंघन है और आक्रामकता का ऐसा कृत्य है जो युद्ध की आग को और भड़का सकता है।”

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA


मंत्रालय ने आगे कहा कि ईरान अंतरराष्ट्रीय कानून, “खासकर वैध आत्मरक्षा के सिद्धांत” के अनुसार जवाबी कार्रवाई करने और अपने हितों व राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन की गैर-जिम्मेदाराना हरकतों के नतीजों की जिम्मेदारी उसकी और उसका समर्थन करने वालों की होगी।