वॉशिंगटन: अमेरिका ईरान से जुड़े वित्तीय लेन-देन के खिलाफ इस सप्ताह एक बैंक पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने रविवार को इसकी जानकारी दी। हालांकि, उन्होंने प्रस्तावित प्रतिबंध की चपेट में आने वाले बैंक का नाम स्पष्ट नहीं किया।
बेसेंट ने कहा कि जरूरत पड़ने पर अमेरिका आर्थिक कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने ईरान से जुड़े लोगों और संस्थाओं को चेतावनी देते हुए कहा कि अमेरिका को उनकी गतिविधियों की जानकारी है और उन्हें इसे बंद करना होगा।
अमेरिकी वित्त मंत्री ने आगामी जी20 वित्त मंत्रियों की बैठक के दौरान चीनी अधिकारियों के साथ मुलाकात की योजना का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ चीन के लगातार सहयोग को देखते हुए अमेरिका उसके खिलाफ प्रतिबंध लगाने समेत सभी विकल्पों पर विचार कर रहा है।
इस बीच, सीबीएस की शुक्रवार की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी वित्त मंत्रालय मिस्र के सरकारी बैंक बैंके मिस्र की संयुक्त अरब अमीरात स्थित शाखा की अमेरिकी वित्तीय प्रणाली तक पहुंच पर रोक लगाने की योजना बना रहा है। हालांकि, बेसेंट की घोषणा में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि प्रस्तावित प्रतिबंध इसी बैंक के खिलाफ है या किसी अन्य वित्तीय संस्था के खिलाफ।







