Home अंतरराष्ट्रीय WEF मंच से ट्रंप का बड़ा दावा—अमेरिका पहले से ज्यादा मजबूत

WEF मंच से ट्रंप का बड़ा दावा—अमेरिका पहले से ज्यादा मजबूत

107
0
Trump's big claim from the WEF platform: America is stronger than ever before

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्विट्जरलैंड के दावोस में हो रही वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की सालाना बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शामिल हुए है। यहां वह जिस कार के साथ दिखे, उसने दुनिया का ध्यान खींचा है। बुधवार को दावोस पहुंचने के बाद डोनाल्ड ट्रंप बख्तरबंद कैडिलैक एस्केलेड प्रेसिडेंशियल लिमोजिन कार में बैठे, जो अब तक उनके बेड़े में नहीं थी। एस्केलेड कॉन्फिगरेशन वाली लिमो को अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के बेड़े में एक नया एडिशन माना जा रहा है।
द वॉर जोन की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप दावोस के लिए VC-25A एयर फोर्स वन जेट से निकले थे लेकिन इलेक्ट्रिकल समस्या के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा। इसके बाद वह यूएस मरीन कॉर्प्स के VH-60N मरीन वन हेलीकॉप्टर के जरिए ज्यूरिख से दावोस पहुंचे। यहां एक मोटरकेड उनके इंतजार में था, जिसमें कम से कम दो एस्केलेड और कई शेवी सबअर्बन SUV शामिल थीं।

दावोस से सामने आई तस्वीरों से पता चलता है कि ट्रंप की नई एस्केलेड में भारी आर्मरिंग है, खासकर आगे की विंडशील्ड और दरवाजों के आसपास इसे काफी मजबूत बनाया गया है। इसके छत के पीछे कई एंटीना हैं, साथ ही ड्राइवर की सीट के ठीक ऊपर सामने एक एंटीना है। यह प्रेसिडेंशियल काफिले में इस्तेमाल होने वाली सीक्रेट सर्विस गाड़ियों के एडवांस सिक्योर कम्युनिकेशन सिस्टम होते हैं जो व्हाइट हाउस की कम्युनिकेशन गाड़ी रोडरनर से कनेक्ट हो सकते हैं। सीक्रेट सर्विस एस्केलेड के बारे में बाकी जानकारी कम है। ऐसे में यह सवाल है कि ये एस्केलेड असल में कितनी नई हैं। इनकी बॉडी के एलिमेंट बाहर से अलग दिखते हैं लेकिन अंदर से सबअर्बन और एस्केलेड दशकों से एक ही कोर प्लेटफॉर्म शेयर कर रही हैं। इस एस्केलेड का नया लुक दिया गया है, जिसमें नए फ्रंट फेशिया और क्रोम एक्सेंट फीचर शामिल हैं। ये इस जेनरेशन की एस्केलेड हो सकती हैं, जिन्हें इस रोल के लिए उनके सबअर्बन मॉडल की तरह कस्टमाइज किया गया है।

अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने देश के राष्ट्रपति के लिए खास तौर लिमोजीन कार डिजाइन की है। अभी तक ट्रंप जिस लिमोजिन का इस्तेमाल करते करते रहे हैं, उसे ‘द बीस्ट’ के नाम से जाना जाता है। इसका वजन 20,000 पाउंड है। इसे कैडिलैक XT6 सेडान के लंबे वर्जन जैसा दिखने के लिए बनाया गया है।इसकी कीमत का अनुमान करीब 16 15.8 मिलियन डॉलर का लगाया गया था। इस कार को बम हमले या गोलीबारी से बचने के लिए डिजाइन किया गया है। अगर राष्ट्रपति घायल हो जाते हैं तो बीस्ट में मेडिकल सप्लाई की एक बड़ी रेंज मौजूद है, जिसमें राष्ट्रपति के ब्लड ग्रुप का खून से भरा रेफ्रिजरेटर भी शामिल है। बीस्ट के लेटेस्ट वर्जन को 2014 में सीक्रेट सर्विस ने बनवाया था। अब इसमें कुछ बदलाव की बात सामने आ रही है। हालांकि कार के बारे में सीक्रेट सर्विस कभी भी बहुत ज्यादा डिटेल नहीं देती है।
अमेरिकी

GNSU Admission Open 2026

ट्रंप को 20 मिनट का समय अलॉट किया गया था, लेकिन उन्होंने 1 घंटे से ज्यादा समय तक स्पीच दी ट्रंप ने WEF के मंच से ग्रीनलैंड पर अमेरिकी कंट्रोल की मांग दोहराई. उन्होंने कहा कि अमेरिका के अलावा कोई भी देश या देशों का समूह ग्रीनलैंड की सुरक्षा नहीं कर सकता. उन्होंने कहा कि उनके एक साल के कार्यकाल में देश में महंगाई दर घटी है और बेरोजगारी कम हुई है. इसके बाद उन्होंने यूरोप पर निशाना साधते हुए कहा कि मुझे यूरोप से प्यार है लेकिन वह सही दिशा में आगे नहीं बढ़ रहा है। उन्होंने सीधे तौर पर यूरोपीय सरकारों की नीतियों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया और कहा कि जरूरत से अधिक सरकारी खर्च, अनियंत्रित सामूहिक प्रवासन और विदेशी आयात पर अत्यधिक निर्भरता ने यूरोप को कमजोर किया है। ट्रंप ने यह भी जोड़ा कि वह यूरोप से प्यार करते हैं और उसे सफल देखना चाहते हैं, साथ ही ट्रंप बोले PM मोदी की बहुत इज्जत करता हूं, जल्द अच्छी ट्रेड डील होगी। उन्होंने कहा कि यूरोप की आव्रजन नीतियों और आर्थिक नीतियों ने विनाशकारी परिणाम दिए हैं, जबकि इसके उलट अमेरिका में बड़े बदलाव हुए हैं।

GNSU Admission Open 2026