Home अंतरराष्ट्रीय पाकिस्तान में आतंकी हमला: आत्मघाती विस्फोट में सेना को भारी नुकसान, दर्जनों...

पाकिस्तान में आतंकी हमला: आत्मघाती विस्फोट में सेना को भारी नुकसान, दर्जनों घायल

425
0
Terrorist attack in Pakistan: Army suffers heavy losses in suicide blast, dozens injured

उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान: उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में एक सैन्य काफिले को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती बम विस्फोट में 13 सैनिक मारे गए। हमले में दर्जनों लोगों के घायल होने की खबर है। हालांकि, हताहतों की संख्या बढ़ भी सकती है। सूत्रों के मुताबिक, उत्तरी वजीरिस्तान जिले के खड्डी इलाके में आज सुबह एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदे वाहन को बम निरोधक इकाई के माइन-रेसिस्टेंट एम्बुश प्रोटेक्टेड (एमआरएपी) वाहन से भिड़ा दिया।

में एक सैन्य काफिले को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती बम विस्फोट में 13 सैनिक मारे गए। हमले में दर्जनों लोगों के घायल होने की खबर है। हालांकि, हताहतों की संख्या बढ़ भी सकती है। सूत्रों के मुताबिक, उत्तरी वजीरिस्तान जिले के खड्डी इलाके में आज सुबह एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदे वाहन को बम निरोधक इकाई के माइन-रेसिस्टेंट एम्बुश प्रोटेक्टेड (एमआरएपी) वाहन से भिड़ा दिया।

GNSU Admission Open 2026

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान जिले में एक स्थानीय सरकारी अधिकारी ने कहा कि एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदे वाहन की सैन्य काफिले से टक्कर करवा दी। विस्फोट में 13 सैनिक मारे गए। इसके अलावा 10 सैन्यकर्मी और 19 नागरिक घायल हो गए। यह क्षेत्र तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के निशाने पर रहता है।

सूत्रों के मुताबिक, हमले के समय इलाके में चल रही सैन्य गतिविधियों के कारण कर्फ्यू लगा दिया गया था। विस्फोट के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने बचाव अभियान शुरू किया। आतंकवादी समूह उसुद अल-हरब के एक उप-गुट हाफिज गुल बहादुर समूह ने हमले की जिम्मेदारी ली है। घटना को हाल के महीनों में उत्तरी वजीरिस्तान में हुई सबसे घातक घटनाओं में से एक बताया जा रहा है। इससे क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो गई हैं।

GNSU Admission Open 2026