Home अंतरराष्ट्रीय ईरान में हालात बेकाबू! प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग, 250 से अधिक मस्जिदों में...

ईरान में हालात बेकाबू! प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग, 250 से अधिक मस्जिदों में आग

23
0
Situation in Iran spirals out of control! Firing on protesters, over 250 mosques set on fire

ईरान में अभी भी विरोध प्रदर्शन जारी है।  ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉप्स ने प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग की। कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए हैं। लगातार इन प्रदर्शनकारियों को टारगेट किया जा रहा है। अब तक 250 से ज्यादा मस्जिदों को आग के हवाले कर दिया गया है। विरोधियों ने ईरान के सरकारी टीवी को हैक कर दिया। उस पर रजा पहलवी का संदेश दिखा दिया। ईरान की महान जनता मेरे बहादुर बच्चों मेरी शोक में डूबी लेकिन अिग बहनों और भाइयों तुम अकेले नहीं हो। तुम्हारी दृढ़ता ने इतिहास बदल दिया है। तुम आजादी की अगली पंक्ति में खड़े हो और हम इस शासन के अंत के पहले से कहीं ज्यादा करीब हैं। ईरान के सबसे अच्छे बच्चों की शहादत का गम बहुत भारी है। लेकिन हम इस गम को जागरूक गुस्से में और खामिनेई और उसके देसी विदेशी एजेंटों के खिलाफ अटूट इरादे में बदल देंगे। तैयार रहो। सड़कों पर लौटने का वक्त आएगा और भी बड़े पैमाने पर और भी ताकतवर और भी दृढ़ संकल्प के साथ तेहरान को जीतने के लिए ईरान को वापस पाने के लिए अंतिम जीत तक यह संघर्ष जारी रखना सिर्फ राष्ट्रीय कर्तव्य नहीं बल्कि आजादी के रास्ते के शहीदों और उनके पवित्र खून से किया गया वादा है। 

GNSU Admission Open 2026