Home अंतरराष्ट्रीय सऊदी अरब के मदीना में बहुत बड़ा हादसा, उमराह करने गए 42...

सऊदी अरब के मदीना में बहुत बड़ा हादसा, उमराह करने गए 42 भारतीयों की मौत की आशंका

255
0
Major accident in Medina, Saudi Arabia, 42 Indians who went for Umrah feared dead

सऊदी अरब में सोमवार तड़के एक बेहद दर्दनाक दुर्घटना हुई, जिसमें कम से कम 42 भारतीय उमरा यात्रियों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है. बस मक्का से मदीना जा रही थी, तभी उसकी टक्कर एक डीजल टैंकर से हो गई। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक हादसा भारतीय समयानुसार लगभग 1.30 बजे तड़के हुआ. टक्कर के बाद बस में अचानक भीषण आग लग गई, उस समय अधिकांश यात्री सो रहे थे। शुरुआती जानकारी से संकेत मिला है कि मृतकों में ज्यादातर हैदराबाद के हैं, जिनमें कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं.

रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि 40 से ज्यादा लोग मौके पर ही जलकर मर गए, हालांकि आधिकारिक आंकड़ा अभी जारी नहीं हुआ है. राहत कार्य पूरी रात जारी रहे. स्थानीय लोग सबसे पहले मौके पर पहुंचे. कई यात्रियों की पहचान आग की वजह से मुश्किल बताई जा रही है. हादसे के बाद भारतीय दूतावास एक्टिव हो गया है और उसने 24×7 कंट्रोल रूम बनाया है. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है जो इस प्रकार है- 8002440003.

GNSU Admission Open 2026

हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि उन्होंने हैदराबाद से जुड़े दो ट्रैवल एजेंसियों से संपर्क किया है और यात्रियों की सूची भारतीय अधिकारियों व दूतावास के साथ साझा की है. उन्होंने दावा किया कि ‘शायद बस में सिर्फ एक यात्री जीवित बचा हो’, हालांकि उन्होंने कहा कि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. ओवैसी ने रियाद में भारतीय दूतावास के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन अबू मैथन जॉर्ज से बात की है. ओवैसी ने केंद्र सरकार और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से शवों को भारत लाने और घायलों का इलाज सुनिश्चित करने की अपील की है.

GNSU Admission Open 2026