Home अंतरराष्ट्रीय बिलावल भुट्टो का भारत पर जहर, पहलगाम आतंकी हमले पर उकसावे वाला...

बिलावल भुट्टो का भारत पर जहर, पहलगाम आतंकी हमले पर उकसावे वाला बयान; UN में पत्रकार के सवाल पर चुप्पी

290
0
Bilawal Bhutto's venom on India, provocative statement on Pahalgam terror attack; Silence on journalist's question in UN

अंतराष्ट्रीय : पाकिस्तान के नेता अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। अमेरिका में  पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला तो मुस्लिम पत्रकार ने उनकी बोलती बंद कर दी। बिलावल भुट्टो की किरकरी वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हुआ यूं कि न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान बिलावल भुट्टो बोले कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत में मुस्लिमों को आतंकी माना जा रहा है।

उनको अलग नजर से देखा जा रहा है। भुट्टो के इस झूठ को एक विदेशी मुस्लिम पत्रकार ने बेनकाब कर दिया। पत्रकार ने कह दिया कि आप जो कह रहे हैं उसके विपरीत देखा जाए तो भारत के ऑपरेशन सिंदूर की ब्रीफिंग का नेतृत्व एक महिला मुस्लिम अधिकारी ने किया था। इस पर बिलावल भुट्टो चुप हो और सिर हिलाते नजर आए। बिलावन भुट्टो ने यूएन में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा कि पहलगाम हमले के बाद भारत में मुसलमानों को आतंकियों की तरह से पेश किया जा रहा है। भारत इस्राइल की राह पर चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस्राइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की कॉपी बनने की कोशिश कर रहे हैं। उनको शांति पसंद नहीं है। वे अशांति बढ़ा रहे हैं। हालांकि सुलह समझौते की मांग करते हुए भुट्टो बोले कि आतंकवाद से निपटने के लिए पाकिस्तान अब भी भारत के साथ सहयोग करना चाहता है। हम 1.5 अरब लोगों की किस्मत आतंकियों औा गैर सरकारी तत्वों के हाथों में नहीं छोड़ सकते। उन्हें अपनी मर्जी से तय करना है कि दो परमाणु शक्तियां युद्ध में कब उतरेंगीं।

GNSU Admission Open 2026

उन्होंने कहा कि अगर आईएसआई और रॉ आतंकियों के मिलकर लड़ने के लिए तैयार होते हैं तो हम दोनों देशों में आतंकवाद में कमी देखेंगे। भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकियों के ठिकानों पर सटीक हमले किए। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पाहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में की गई थी। इसके बाद पाकिस्तान ने 8, 9 और 10 मई को भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश की, जिनका भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया। इस जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचा, जिनमें एयर बेस, रडार साइट्स, और कमांड सेंटर शामिल हैं।

 



GNSU Admission Open 2026