Home अंतरराष्ट्रीय दक्षिण अफ्रीका में हुई गोलीबारी में लेसोथो के 6 नागरिकों की मौत

दक्षिण अफ्रीका में हुई गोलीबारी में लेसोथो के 6 नागरिकों की मौत

116
0
6 Lesotho citizens killed in South African shooting

जोहान्सबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के गौतेंग प्रांत के मेयर्टन कस्बे के पास मंगलवार को हुई गोलीबारी में लेसोथो के छह नागरिक मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। यह जानकारी स्थानीय पुलिस ने दी।

गौतेंग पुलिस के उपायुक्त फ्रेड केकाना ने घटनास्थल का दौरा किया और कहा कि पीड़ित एक मिनीबस में यात्रा कर रहे थे जब संदिग्धों के एक समूह ने घात लगाकर उस पर हमला किया और बिना किसी उकसावे के वाहन पर गोलियां चलाईं।

GNSU Admission Open 2026

घायलों का फिलहाल स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। उपायुक्त केकाना ने कहा कि तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच के लिए फोरेंसिक टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं। उन्होंने कहा “पीड़ित और संदिग्ध सभी लेसोथो के नागरिक हैं।

GNSU Admission Open 2026