In Samastipur, a young man injured an innocent girl by biting her with his teeth.

समस्तीपुर। बिहार में समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में एक युवक ने चार वर्ष की मासूम बच्ची को दांत से काट-काट कर उसे घायल कर दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार पाण्डेय ने शुक्रवार को यहां बताया कि गुरूवार की रात जिले के जितवारपुर गांव में एक युवक बच्ची को उसके घर से उठाकर एक खेत मे ले गया।

इसके बाद उक्त युवक ने बच्ची के शरीर के कई जगहों पर दांत से काट-काट कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद युवक वहां सपे फरार हो गया। श्री पाण्डेय ने बताया कि घर पर बच्ची के नहीं होने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो बच्ची गांव के ही एक खेत मे बेहोश हालत मे पाई गई ।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की।आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित बच्ची को शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।