Illegal mini gun factory busted in Sivasagar, one accused arrested while making weapons

सासाराम/शिवसागर: रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के डिहीरा गांव में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने हथियार निर्माण करते हुए नागेंद्र शर्मा उर्फ नन्हक शर्मा को गिरफ्तार किया है। वहीं, उसका एक सहयोगी मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी अपने कच्चे मकान में अवैध तरीके से हथियारों का निर्माण कर रहा था। छापेमारी के दौरान टीम ने लेथ मशीन, अर्धनिर्मित देसी कट्टा, 12 बोर की कई नाल, हथियारों की बट, ट्रिगर, पिन, पिस्तौल ग्रिप और हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण बरामद किए हैं।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

यह कार्रवाई सासाराम सदर-1 के प्रभारी एसडीपीओ गौरव यादव के नेतृत्व में शिवसागर पुलिस, डीआईयू और रोहतास एसटीएफ की संयुक्त टीम ने की। पुलिस अब फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

पुलिस की कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध हथियार निर्माण को लेकर जांच तेज कर दी गई है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।