Gas shortage threatens Iftar parties, with dishes cooked on wood stoves

मोहनिया। रमजान के पाक महीने में मोहनिया के स्टूवरगंज स्थित मस्जिद में इफ्तार की तैयारी कर रहे सैकड़ों लोगों को उस समय परेशानी का सामना करना पड़ा जब क्षेत्र में अचानक रसोई गैस की किल्लत हो गई। गैस सिलेंडर नहीं मिलने के कारण कई लोगों को मजबूरी में लकड़ी के चूल्हे पर इफ्तार के व्यंजन तैयार करने पड़े।

बताया जाता है कि इफ्तार पार्टी के लिए पहले से ही बड़ी संख्या में लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई थी,लेकिन ऐन वक्त पर गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो सका। इसके बाद आयोजकों और स्थानीय लोगों ने किसी तरह लकड़ी का इंतजाम कर खाना बनवाया, जिससे काफी देर से इफ्तार की तैयारी पूरी हो सकी।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि बाजार में गैस सिलेंडर की कृत्रिम किल्लत पैदा कर कुछ लोग कालाबाजारी कर रहे हैं। उनका कहना है कि जरूरतमंदों को गैस नहीं मिल रही है, जबकि कुछ लोग अधिक कीमत लेकर सिलेंडर बेच रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, ताकि रमजान के दौरान आम लोगों को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।