Farmer's murder creates sensation in the area, police engaged in investigation

सासाराम: बिहार के रोहतास जिले के संझौली थाना क्षेत्र में एक किसान की हत्या कर दी गई है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि खैरा भुतहा गांव स्थित खेत से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है।मृतक की पहचान महेंद्र नट के रूप में हुई है। प्रारंभ में गांव में वज्रपात (ठनका) से मौत होने की चर्चा थी, लेकिन पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने और शव का निरीक्षण करने पर शरीर पर वज्रपात के कोई निशान नहीं मिले। इसके बाद पुलिस हत्या के बिंदु पर जांच कर रही है।


सूत्रों ने बताया किया घटना की सूचना मिलते ही बिक्रमगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सिंधु शेखर सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से पूछताछ की।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA


मृतक की पुत्री खुशबू कुमारी ने आरोप लगाया कि पड़ोस के प्रमोद यादव तथा कुछ अन्य ग्रामीणों के साथ उनके पिता का जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी विवाद में उनके पिता की हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि उक्त जमीन को लेकर पहले भी विवाद हो चुका था, जिसकी जानकारी पुलिस को थी।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है।