Home मनोरंजन ‘आवारापन 2’ और ‘बंटवारा 1947’ की बॉक्स ऑफिस टक्कर पर बोले विशेष...

‘आवारापन 2’ और ‘बंटवारा 1947’ की बॉक्स ऑफिस टक्कर पर बोले विशेष भट्ट, ‘जानबूझकर नहीं चुनी थी एक ही रिलीज डेट’

8
0
Vishesh Bhatt on the box office clash between 'Awarapan 2' and 'Partition 1947', says, 'We didn't deliberately choose the same release date'

मुंबई: स्वतंत्रता दिवस से पहले बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्मों की टक्कर देखने को मिल रही है। ‘आवाराप 2 और ‘बंटवारा 1947’ एक ही दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं। दोनों फिल्मों की रिलीज डेट एक होने को लेकर फिल्ममेकर विशेष भट्ट ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि यह टकराव जानबूझकर प्लान नहीं किया गया था।

विशेष भट्ट के मुताबिक, ‘आवारापन 2’ को पहले अप्रैल में रिलीज करने की योजना थी, लेकिन शूटिंग के दौरान इमरान हाशमी के घायल होने के कारण फिल्म का काम प्रभावित हुआ और शूटिंग रोकनी पड़ी।

GNSU Admission Open 2026

उन्होंने बताया कि इसके बाद फिल्मों के रिलीज कैलेंडर में कई बदलाव हुए। अप्रैल के आसपास ‘टॉक्सिक’ समेत कई फिल्मों की रिलीज डेट आगे बढ़ने से पूरा शेड्यूल बदल गया। ऐसे में ‘आवारापन 2’ के लिए भी नई रिलीज डेट तलाशनी पड़ी।

विशेष भट्ट ने बताया कि डिस्ट्रीब्यूटर्स ने उन्हें जानकारी दी थी कि ‘बंटवारा 1947’ 14 अगस्त को रिलीज होने वाली है। हालांकि, उन्हें लगा कि दोनों फिल्मों का कंटेंट अलग है और छुट्टियों के दौरान दोनों फिल्मों को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल सकता है।

उन्होंने 2000 के दशक में रिलीज हुई ‘गदर’ और ‘लगान का उदाहरण देते हुए कहा कि दोनों फिल्में एक साथ रिलीज होने के बावजूद अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रही थीं।

भट्ट के मुताबिक, डिस्ट्रीब्यूटर्स और सिनेमाघर मालिक भी इस रिलीज डेट को लेकर सकारात्मक थे। लगातार सुझाव मिलने के बाद उन्होंने एक ही दिन फिल्म रिलीज करने का फैसला स्वीकार कर लिया।

‘आवारापन 2’ साल 2007 में आई कल्ट फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल है। फिल्म में इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म की रिलीज स्वतंत्रता दिवस की छुट्टियों के दौरान हुई है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर इसे दर्शकों की अच्छी संख्या मिलने की उम्मीद