Home मनोरंजन परेश रावल के फिल्म छोड़ने पर मचा बवाल, फैन की धमकी ने...

परेश रावल के फिल्म छोड़ने पर मचा बवाल, फैन की धमकी ने उड़ा दिए होश

305
0
There was a ruckus when Paresh Rawal left the film

अभिनेता परेश रावल ने अपने और ‘हेरा फेरी’ फ्रेंचाइजी के प्रशंसकों को तगड़ा झटका दिया। अभिनेता ने ‘हेरा फेरी 3’ छोड़ दी है। उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए सफाई दी है कि उन्होंने रचनात्मक मतभेद की वजह से फिल्म नहीं छोड़ी है। अभिनेता के इस फैसले ने सभी को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स अब तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। वह अभिनेता से फिल्म में वापस आने का आग्रह भी कर रहे हैं। एक्स पर परेश रावल ने लिखा, ‘मैं यह बात रिकॉर्ड में दर्ज करना चाहता हूं कि ‘हेरा फेरी 3’ से अलग होने का मेरा फैसला रचनात्मक मतभेदों के कारण नहीं था। मैं फिर से दोहराता हूं कि फिल्म निर्माता के साथ कोई रचनात्मक मतभेद नहीं है। मैं फिल्म निर्देशक श्री प्रियदर्शन के प्रति अपार प्रेम, सम्मान और आस्था रखता हूं।’ परेश रावल के इस फैसले से फैंस में काफी निराशा है। उन्होंने अपनी निराशा सोशल मीडिया पर भी जताई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘सर मैं नस काट लूंगा, अपना फैसला वापस लीजिए। पैसे ज्यादा चाहिए तो हम हेरा फेरी फैन क्लब क्राउडसोर्स कर देंगे।’

एक अन्य ने लिखा, ‘बाबूराव के बिना हेरा फेरी की कल्पना करना मुश्किल है। आपने अपनी परफेक्ट टाइमिंग और एक्सप्रेशन से इस रोल को कभी ना भूलने बना दिया। चाहे कुछ भी हो, जब भी प्रशंसक हेरा फेरी के बारे में सोचेंगे तो सबसे पहले आपको ही याद करेंगे। बाबूराव की जगह कोई नहीं ले सकता!’  एक अन्य ने लिखा, ‘यार बाबू भैया ऐसा ना करो, क्यों बचपन की सबसे अच्छी यादों को करवा रहे हो।’ साल 2000 में ‘हेरा फेरी’ रिलीज हुई। यह फिल्म ‘रामजी राव स्पीकिंग’ नामक एक मलयालम फिल्म की रीमेक थी। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन रहा।  पिछले कुछ वर्षों में इस फिल्म को एक कल्ट का दर्जा मिला है। साल 2006 में ‘फिर हेरा फेरी’ नामक फिल्म का सीक्वल रिलीज किया गया। इसका नीरज वोरा ने किया था। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही।




GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026