Home मनोरंजन थामा’ का ताबड़तोड़ प्रदर्शन,6 दिन में ₹100 करोड़ क्लब के करीब

थामा’ का ताबड़तोड़ प्रदर्शन,6 दिन में ₹100 करोड़ क्लब के करीब

52
0
'Thama' performs brilliantly, nears ₹100 crore club in 6 days

इस दिवाली 21 अक्टूबर के दिन रिलीज हुई आयुष्मान खुराना की नई हॉरर-कॉमेडी थामा बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के सिर्फ 6 दिनों में फिल्म ने ₹90 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इसी के साथ यह आयुष्मान की सुपरहिट अंधाधुन की लाइफटाइम कमाई ₹74.32 करोड़ को पीछे छोड़ चुकी है. दरअसल, ‘ड्रीम गर्ल 2’ और ‘बधाई हो’ के बाद, थामा आयुष्मान की पांचवी फिल्म बन गई है, जो ₹100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ले जाएगी. यही नहीं, फिल्म ने सनी देओल की जाट को पछाड़कर 2025 की 12वीं सबसे बड़ी हिंदी फिल्म का खिताब हासिल कर लिया है.ऐसे में आइए पूरी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट बताते हैं.

थामा ने अब सनी देओल की जाट के ₹88.72 करोड़ इंडियन लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया है, जिससे यह 2025 की 12वीं सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बन गई है.अब फिल्म का अगला टारगेट आयुष्मान की अपनी हिट ड्रीम गर्ल 2 ₹106.71 करोड़ और 2025 की 11वीं सबसे कमाऊ फिल्म केसरी चैप्टर 2 ₹92.74 करोड़ का भारतीय लाइफटाइम रिकॉर्ड तोड़ना है.मै डॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स (स्त्री, भेड़िया के बाद) की तीसरी पेशकश थामा दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. नवंबर के मध्य तक कोई बड़ी रिलीज न होने से, फिल्म की कमाई में और उछाल आने की उम्मीद है.

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026