Home मनोरंजन दिल्ली के स्कूलों में दिखाई जाएगी ‘तन्वी द ग्रेट’, CM ने बताया...

दिल्ली के स्कूलों में दिखाई जाएगी ‘तन्वी द ग्रेट’, CM ने बताया इसे बच्चों के लिए प्रेरणादायक

349
0
'Tanvi the Great' will be shown in Delhi schools, CM called it inspirational for children

एंटरटेनमेंट : अभिनेता और निर्देशक अनुपम खेर की फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ इन दिनों सुर्खियों में है। हाल ही में इस फिल्म को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देखा है। अब इस फिल्म को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने देखा है और तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि यह फिल्म बच्चों के लिए बहुत जरूरी है। ‘तन्वी द ग्रेट’ 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इससे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसे स्पेशल स्क्रीनिंग के जरिए देखा है। फिल्म देखने के बाद सीएम रेखा गुप्ता ने दिल छूने वाली प्रेरणादायक कहानी पर खुशी जाहिर की।

उन्होंने इच्छा जताई है कि यह फिल्म दिल्ली सरकार की तरफ से बच्चों को दिखाई जानी चाहिए। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा ‘फिल्म की थीम अपने आप में बहुत अच्छी है। यह जरूरी है कि आज देश का हर बच्चा और दुनिया का हर बच्चा इस फिल्म को देखे। मैं दिल्ली सरकार की तरफ से जितने बच्चों को दिखा सकती हूं, उतने बच्चों को यह फिल्म दिखाना पसंद करूंगी। यह फिल्म दिल छूने वाली और प्रेरणादायक है।’ फिल्म के जरिए खास थीम दिखाने के लिए सीएम रेखा गुप्ता ने अनुपम खेर और उनकी टीम को बधाई दी है। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा ‘यह फिल्म बच्चों की भावनाओं से वहां जुड़ती है, जहां दुनिया नहीं देख सकती।

GNSU Admission Open 2026

अनुपम खेर को इस थीम पर फिल्म बनाने के लिए मैं बधाई देती हूं। मैं उनकी पूरी टीम को बधाई देती हूं। इस फिल्म की कामयाबी के लिए उन्हें बहुत बधाई।’ फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ में शुभांगी दत्त अहम किरदार में हैं। जिन्होंने इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। उनके साथ जैकी श्रॉफ, बोमन ईरानी और करण ठक्कर भी मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म में ऑटिज्म से पीड़ित एक लड़की की कहानी दिखाई गई है। इस फिल्म की स्क्रीनिंग कान और न्यूयॉर्क में हो चुकी है। नेशनल डिफेंस एकेडमी में इस फिल्म को स्टैंडिंग ओवेशन मिल चुका है।









GNSU Admission Open 2026