Home मनोरंजन ‘कृष 4’ पर फिर सस्पेंस, ऋतिक रोशन की सुपरहीरो फिल्म का इंतजार...

‘कृष 4’ पर फिर सस्पेंस, ऋतिक रोशन की सुपरहीरो फिल्म का इंतजार बढ़ा

109
0
Suspense reigns over 'Krrish 4', as wait for Hrithik Roshan's superhero film grows

एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड के पहले सुपरहीरो फ्रेंचाइज़ी ‘कृष’ की चौथी किस्त को लेकर फैंस का इंतजार फिलहाल और लंबा होता नजर आ रहा है। ऋतिक रोशन की मच अवेटेड फिल्म ‘कृष 4’ को लेकर नई रिपोर्ट्स सामने आई हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग एक बार फिर टाल दी गई है। हालांकि मेकर्स इस प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डालने के मूड में नहीं हैं, लेकिन बजट को लेकर बनी असमंजस की स्थिति ने इसकी रफ्तार जरूर धीमी कर दी है।

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘कृष 4’ का सबसे बड़ा रोड़ा इसका भारी-भरकम बजट बन गया है। बताया जा रहा है कि ऋतिक रोशन, जो इस फिल्म के जरिए निर्देशन में भी कदम रखने जा रहे हैं, इसे इंटरनेशनल लेवल की सुपरहीरो फिल्म बनाना चाहते हैं। इसी वजह से फिल्म का अनुमानित बजट करीब 500 करोड़ रुपये तक पहुंच रहा है। वहीं, प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा इस बजट को 350 करोड़ रुपये से ऊपर ले जाने के पक्ष में नहीं हैं। दोनों के बीच बजट को लेकर कई दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन अब तक किसी ठोस नतीजे पर सहमति नहीं बन पाई है।

GNSU Admission Open 2026

इन मतभेदों के चलते यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली ‘कृष 4’ को फिलहाल रोक दिया गया है। रिपोर्ट्स यह भी संकेत दे रही हैं कि अगर बजट पर जल्द सहमति नहीं बनी, तो फिल्म का निर्माण 2026 में शुरू होना भी मुश्किल हो सकता है। हालांकि, इस देरी के बावजूद ऋतिक रोशन फिल्म की स्क्रिप्ट पर लगातार काम कर रहे हैं और प्रोजेक्ट को लेकर पूरी तरह गंभीर हैं।

बताया जा रहा है कि ऋतिक अब अन्य प्रोडक्शन हाउस से भी बातचीत कर रहे हैं, जो उनकी विज़न और बजट के हिसाब से फिल्म बनाने के लिए तैयार हो सकते हैं। इससे साफ है कि ‘कृष 4’ को लेकर उनकी प्रतिबद्धता बरकरार है और वह किसी भी हाल में इस सुपरहीरो को बड़े पर्दे पर दमदार वापसी दिलाना चाहते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन आखिरी बार ‘वॉर 2’ में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। अब फैंस को उम्मीद है कि ‘कृष 4’ से वह एक बार फिर शानदार कमबैक करेंगे, भले ही इसके लिए थोड़ा और इंतजार क्यों न करना पड़े।

GNSU Admission Open 2026