भारतीय महिला क्रिकेट टीम वनडे विश्वकप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ने के लिए तैयार है। कुछ देर में मैच शुरू होने वाला है। मैच से पहले सिंगर सुनिधि चौहान अपनी गायिकी की प्रस्तुति देंगी और भारतीय महिला टीम का हौसला बढ़ाएंगी। गायिक ने अपने सोशल मीडिया पर इसकी तैयारियों की कुछ झलक दिखाई हैं। देखें तस्वीरें। गायिका सुनिधि चौहान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। ये तस्वीरें नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम से शेयर की गई हैं, जहां भारत और साउथ अफ्रीका के बीच महिला विश्व कप 2025 का फाइनल होना है। इन फोटोज में सिंगर ने तैयारियों की झलक दिखाई है। आपको बताते चलें कि बारिश के चलते अब तक न तो मैच शुरू हो पाया है और न ही सुनिधि अपनी परफॉर्मेंस दे पाई हैं।







