Home मनोरंजन सॉन्ग कंट्रोवर्सी में कूदे शेंटी शर्मा, रैप लिरिक्स पर उठाए सवाल

सॉन्ग कंट्रोवर्सी में कूदे शेंटी शर्मा, रैप लिरिक्स पर उठाए सवाल

42
0
Shanti Sharma jumps into song controversy, questions rap lyrics

एंटरटेनमेंट डेस्क: पिछले दिनों महिला आयोग से लेकर बॉलीवुड की कई फीमेल सिंगर्स ने बादशाह के नए गाने ‘टटीरी’ पर आपत्ति जताई थी। सिंगर सोना महापात्रा ने सोशल मीडिया पर बादशाह को खूब खरी-खोटी सुनाई थी। अब इस मामले पर रैपर शेंटी शर्मा ने भी अपनी बात रखी है। बादशाह के गाने और उससे जुड़ी कंट्रोवर्सी पर क्यों बोले शेंटी शर्मा? जानिए। अपने इंस्टाग्राम पेज पर रैपर शेंटी शर्मा ने एक पोस्ट साझा करते हुए सिंगर और रैपर बादशाह का बचाव किया है।

वह अपनी पोस्ट में लिखते हैं, ‘रैप म्यूजिक एक ऐसा जॉनर है, जिसमें रैपर अपने कॉम्पिटीटर के बारे में रिफरेंस के तौर पर लाइंस लिखते और गाते हैं। कोई भी गाना वीडियो बनने के बहुत पहले ऑडियो में बन जाता है। वीडियो टीम अलग होती है। बड़े आर्टिस्ट्स जैसे बादशाह को पता भी नहीं होगा कि उसका वीडियो ऐसा बनने वाला है।’ शेंटी शर्मा ने अपनी पोस्ट में आगे कहा, ‘आज जो कुछ बादशाह या अन्य आर्टिस्ट्स भारत में भुगत रहे हैं, उसकी एक बड़ी वजह यह है कि इंडिया में रैप म्यूजिक सुनने वाले लोगों को इस आर्ट फॉर्म के बारे में जानकारी कम है।

GNSU Admission Open 2026

अगर सॉन्ग का कोई लिरिक्स गलत है तो उसके लिरिक्स अपडेट या चेंज करवा देना चाहिए।बिना पूरा मामला समझे बादशाह को जज किया जा रहा है कि वो गलत हैं।’ आखिर में शेंटी शर्मा कहते हैं, ‘अगर किसी को मेरी बात बुरी लगी हो तो उसके लिए दिल से सॉरी। लेकिन सच यही है।’ बादशाह ने हाल ही में एक ट्रैक ‘टटीरी’ सॉन्ग लॉन्च किया। इसमें युवा लड़कियों को स्कूल ड्रेस में दिखाया गया था। साथ ही बोल काफी आपत्तिजनक थे। इसके बाद ही विवाद शुरू हुआ। बादशाह को महिला आयोग ने भी नोटिस भेजा। विवाद बढ़ता देख बादशाह ने सोशल मीडिया पर आकर माफी मांगी थी। 

GNSU Admission Open 2026