Home मनोरंजन रानी मुखर्जी संग वीडियो डालकर शाहरुख ने दी सरप्राइज, बोले- सालों पुरानी...

रानी मुखर्जी संग वीडियो डालकर शाहरुख ने दी सरप्राइज, बोले- सालों पुरानी ख्वाहिश आखिर पूरी हुई

466
0
Shahrukh surprised everyone by posting a video with Rani Mukherjee, said- years old wish has finally come true

एंटरटेनमेंट: बॉलीवुड के ‘किंग खान’ शाहरुख ने अभिनेत्री रानी मुखर्जी के साथ इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसके साथ ही कैप्शन में उन्होंने रानी को नेशनल अवॉर्ड जीतने के लिए बधाई दी। साथ ही उन्होंने फैंस को बताया कि दोनों की अधूरी ख्वाहिश अब जाकर पूरी हुई है। इसी के साथ उन्होंने आर्यन खान की डेब्यू सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड के गाने की भी झलक दिखाई।

जैसे ही शाहरुख ने रानी के साथ वीडियो शेयर किया। उनके पोस्ट पर कमेंट्स का सैलाब आ गया। दोनों नेशनल अवॉर्ड विनर्स के इस री-यूनियन को देख कई फैंस भावुक हो गए, साथ ही कुछ लोगों की खुशी का तो ठिकाना ही नहीं रहा। जब-जब शाहरुख और रानी एक साथ आते हैं, फैन्स को उनकी सुपरहिट फिल्म “कुछ कुछ होता है” याद आ ही जाती है। इस वीडियो में भी कई लोगों ने कमेंट कर लिखा कि उन्हें फिर से ‘राहुल और टीना’ की केमिस्ट्री देखने को मिली। उनकी इस दोस्ती और कैमिस्ट्री को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चाएं हो रही हैं।

GNSU Admission Open 2026

बता दें करीब 30 साल के फिल्मी सफर में रानी मुखर्जी ने पहली बार नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किया है। उन्हें यह सम्मान फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ में शानदार अभिनय के लिए मिला। वहीं, शाहरुख खान को भी हाल ही में ‘जवान’ फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला। दिलचस्प बात यह है कि रानी और शाहरुख दोनों को एक साथ पहली बार नेशनल अवॉर्ड मिलने की वजह से यह जश्न और भी खास हो गया।

GNSU Admission Open 2026