Home मनोरंजन कुनिका को लेकर शहबाज-अभिषेक में हाथापाई, किचन जिम्मेदारी पर भड़के अमाल

कुनिका को लेकर शहबाज-अभिषेक में हाथापाई, किचन जिम्मेदारी पर भड़के अमाल

504
0
Shahbaz and Abhishek fight over Kunika, Amal gets angry over kitchen responsibility

एंटरटेनमेंट: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 में आए दिन कुछ ना कुछ बवाल होता रहता है। अब शा का एक नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें शहबाज और अभिषेक के बीच हाथापाई की नौबत आ गई है। इसकी वजह कोई और नहीं, बल्कि कुनिका सदानंद हैं। साथ ही वीडियो में दिखा कि सिंगर अमाल मलिक किचन की जिम्मेदारियों को लेकर भड़क रहे हैं।

चलिए जानते हैं कि आखिर किस वजह से हुआ ये हंगामा। बिग बॉस 19 के इस नए प्रोमो में अमाल मलिक, जीशान से कहते हैं, ‘किचन का ये सब मैं संभाल लूंगा।’ इसपर कुनिका सदानंद की आवाज आती है कि वो बहुत मेहरबानी कर रहे हैं। इसके बाद अमाल ने कुनिका को कहा, ‘मैं बहुत सम्मान करता रहा हूं आपका, आप क्यों किचन की बात कर रही हैं? जब आपकी जिम्मेदारी नहीं है।’ इस बात पर कुनिका ने कहा कि इस तरह वो इज्जत करते हैं। फिर अमाल ने जवाब दिया, ‘इज्जत देने का ये मतलब नहीं कि मैं नौकर बन जाऊं।’

GNSU Admission Open 2026

आगे वीडियो में देखा जाता है कि अभिषेक बजाज कहते हैं कि ये बहुत ही बेकार तरीका है। इसपर शहबाज बदेशा ने कहा, ‘अभिषेक तुमने मैम को ऐसा बोला।’ इसके बाद दोनों के बीच गहमागहमी इतनी बढ़ जाती है कि हाथापाई की नौबत आ जाती है। वो एक दूसरे से लड़ने के लिए आगे बढ़ते हैं। हालांकि बिग बॉस के घरवाले उन्हें रोकने का प्रयास करते हैं। बिग बॉस 19 को शुरू हुए 21 दिन हो चुके हैं। अभी तक शो में कई प्रतियोगियों के बीच कड़वाहट आईं। इसके अलावा कुछ ने दिल भी जीता है। रविवार के दिन नगमा मिराजकर और नतालिय का सफर से खत्म हो गया। 

GNSU Admission Open 2026