एंटरटेनमेंट : ‘बिग बॉस 19’ का रोमांचक सफर अब खत्म होने की कगार पर है। सिर्फ एक दिन बाद विजेता का एलान हो जाएगा। शो में टॉप 5 में गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, तान्या मित्तल, अमाल मलिक और फरहाना भट्ट ने जगह बनाई है। वोटिंग लाइन खुली हैं और दर्शक अपने पसंदीदा प्रतिभागी को वोट कर रहे हैं। वहीं, ‘बिग बॉस 19’ का हिस्सा रहे, मगर अब एविक्ट हो चुके कंटेंस्टेंट भी अपने फेवरेट प्रतिभागी को खुलकर सपोर्ट कर रहे हैं।
रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ से एविक्शन के बाद हाल ही में शहबाज बदेशा और मृदुल तिवारी की मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग देखी गई और दोनों हंसी-मजाक करते दिखे। पैपराजी ने दोनों को स्पॉट किया। पैप्स ने जब पूछा कि किसको सपोर्ट कर रहे हो सर आप? इस पर शहबाज ने कहा, ‘मैं अमाल को’। इसी पर मृदुल ने कहा, ‘गौरव खन्ना को’। प्रणित मोरे का नाम लिए जाने पर शहबाज ने कहा, ‘उसे तो पूरा महाराष्ट्र ही सपोर्ट कर रहा है। वैसे जो बेस्ट कर रहा है वही शो जीतेगा’।
शहबाज के वीडियो पर नेटिजन्स रिएक्ट कर रहे हैं। कमेंट सेक्शन में गौरव खन्ना और अमाल मलिक के फैंस आमने-सामने आ गए हैं। बता दें कि ‘बिग बॉस 19’ के पांचों फाइनलिस्ट में गौरव खन्ना मजबूत स्थिति में दिख रहे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि ट्रॉफी किसके खाते में आती है। बता दें कि ‘बिग बॉस 19’ का ग्रैंड फिनाले 07 दिसंबर को होगा। फिनाले एपिसोड काफी खास होने वाला है। विजेता के एलान के साथ ही ‘बिग बॉस 19’ का सफर थम जाएगा। इस बार ‘बिग बॉस 19’ की ट्रॉफी काफी खास है।







