Home मनोरंजन UK Rider पर गंभीर आरोप: अनुराग डोबाल के भाई की क्रिप्टिक पोस्ट...

UK Rider पर गंभीर आरोप: अनुराग डोबाल के भाई की क्रिप्टिक पोस्ट से मचा बवाल

42
0
Serious allegations against UK Rider: Anurag Dobal's brother's cryptic post sparks uproar

एंटरटेनमेंट डेस्क: पिछले दिनों यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने अपने परिवार पर आरोप लगाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जिसमें कहा था कि अगर वह अपने परिवार से परेशान हैं और उनकी मौत के जिम्मेदार वही लोग होंगे। इसी वीडियो के बाद अनुराग के भाई कलम ने भी यूट्यूबर पर गंभीर आरोप लगाए। साथ ही एक क्रिप्टिक पोस्ट में भी अनुराग पर तंज कसा है। कलम इंक (KALAM INK) नाम के इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन ने अनुराग डोभाल के भाई ने एक स्टोरी पाेस्ट की।

जिसमें लिखा, ‘ऊपर वाला सब जानता है। जो गलत होगा उसको उसका कर्म जरूर मिलेगा। बाकी सब भगवान के ऊपर है।’ वह आगे लिखते हैं, ‘आदमी बनो, अपने माता-पिता का ध्यान रखो।’ इस पूरे पारिवारिक विवाद के बीच अनुराग डोभाल के भाई ने कुछ और स्क्रीनशॉट भी शेयर किए थे। जिसमें अनुराग किसी को दोस्त कह रहा था कि उसने अपनी पत्नी को मारा है। इसी तरह भाई कलम ने कहीं ना कहीं अनुराग पर यह आरोप लगा दिया है कि वह अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता है। इन आरोपों पर अब तक अनुराग की तरफ से कोई सफाई नहीं आई है। भाई ने यह भी बताया है कि अनुराग की पत्नी उसे छोड़कर चली गई है।

GNSU Admission Open 2026

यूट्यूबर अनुराग ने कुछ दिन पहले एक वीडियो पोस्ट करते हुए बताया था कि पत्नी रितिका उसे छोड़कर चली गई है। वह सुसाइड करने के बारे में भी सोच रहा है। अपनी वीडियो में अनुराग ने कहा था, ‘मेरी मौत के जिम्मेदार मम्मी, पापा, कलम (भाई) और श्रेया हैं। मेरे पास करने के लिए कुछ नहीं बचा है। मैं बहुत परेशान हूं। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि यह फीलिंग कैसे खत्म करूं? इस वीडियो के बाद शायद मैं गायब हो जाऊंगा। मैं बस सोना चाहता हूं। पांच दिन से कुछ खाया नहीं है, दिमाग एकदम खत्म हो गया है।’ इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन भी सामने आए। कुछ लोगों ने अनुराग की हरकत को पब्लिसिटी स्टंट कहा तो कुछ लोगों ने उनको सपोर्ट किया। 



GNSU Admission Open 2026