Home मनोरंजन ‘धुरंधर’ देखकर रो पड़े माता-पिता, सारा अर्जुन ने बताई भावुक वजह

‘धुरंधर’ देखकर रो पड़े माता-पिता, सारा अर्जुन ने बताई भावुक वजह

162
0
Sara Arjun reveals emotional reason why her parents cried after watching 'Dhurandhar'

एंटरटेनमेंट डेस्क: फिल्म ‘धुरंधर’ में दमदार अभिनय के बाद अभिनेत्री सारा अर्जुन दर्शकों और आलोचकों के बीच तेजी से चर्चा में आ गई हैं। 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म में रणवीर सिंह ने हमजा का किरदार निभाया था, जबकि सारा अर्जुन ने यलीना जमाली की भूमिका में अपनी सशक्त मौजूदगी दर्ज कराई। रणवीर सिंह के साथ उनकी केमिस्ट्री को खासा पसंद किया गया और सारा का अभिनय फिल्म की बड़ी ताकत बनकर उभरा।

हाल ही में एक बातचीत के दौरान सारा अर्जुन ने ‘धुरंधर’ से जुड़ा एक बेहद भावुक किस्सा साझा किया। उनसे पूछा गया कि उनकी जिंदगी का सबसे अच्छा दिन कौन-सा रहा, तो सारा ने मुस्कुराते हुए कहा कि वह दिन तब आया, जब उनके माता-पिता खुशी से रो पड़े थे। उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता को यह महसूस हुआ कि उनकी बेटी ने कुछ बड़ा और खास हासिल किया है। सारा के शब्दों में, “वह खुशी के आंसू थे और उस पल का मेरे लिए बहुत मतलब था।” जब उनसे साफ तौर पर पूछा गया कि क्या यह प्रतिक्रिया फिल्म ‘धुरंधर’ देखने के बाद आई थी, तो अभिनेत्री ने बिना झिझक ‘हां’ में जवाब दिया।

GNSU Admission Open 2026

वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अर्जुन अब अपनी अगली फिल्म ‘यूफोरिया’ को लेकर उत्साहित हैं, जो 6 फरवरी 2026 को रिलीज होने वाली है। फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त सारा ने अपने करियर प्लान्स पर भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि ‘पोन्नियिन सेल्वन’ के बाद वह बोर्डिंग स्कूल चली गई थीं और आगे की पढ़ाई व अभिनय की ट्रेनिंग के लिए विदेश जाने की योजना बना रही थीं। इसी दौरान उन्होंने कुछ नए प्रोजेक्ट साइन किए, जिनमें ‘मैजिक’, ‘यूफोरिया’ और फिर ‘धुरंधर’ शामिल हैं।

फिलहाल ‘धुरंधर’ 30 जनवरी को ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है, जबकि इसका सीक्वल ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। सारा अर्जुन की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए फैंस उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

GNSU Admission Open 2026