Home मनोरंजन रामायण के लक्ष्मण रवि दुबे ने किए माता विंध्यवासिनी के दर्शन, शेयर...

रामायण के लक्ष्मण रवि दुबे ने किए माता विंध्यवासिनी के दर्शन, शेयर किया इमोशनल नोट

451
0
Ramayan's Laxman Ravi Dubey visited Mata Vindhyavasini and shared an emotional note

एंटरटेनमेंट : इन दिनों एक्टर रवि दुबे निर्देशक नितेश तिवारी की बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में लक्ष्मण के किरादर को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच रवि ने मां विंध्यवासिनी ने दर्शन किए हैं। एक्टर ने वहां से अपनी कुछ भक्ति में लीन तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है। इसी के साथ रवि ने एक इमोशनल नोट भी लिखा है। रवि दुबे ने आज इंस्टाग्राम पर विंध्याचल में स्थित मां विंध्यवासिनी के दर्शक की कुछ अद्भुत तस्वीरें शेयर की हैं।

इन शानदार तस्वीरों के साथ रवि ने वहां के लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘इस दिव्य अनुभव के लिए आभारी हूं। जय मां… मां विंध्यवासिनी का दरबार अब श्री के नेतृत्व में विंध्य कॉरिडोर के पूरा होने के साथ और भी अधिक जगमगा रहा है।’ आगे रवि ने लिखा, ‘शक्तिपीठ विंध्याचल हर हर गंगे।’ रवि दुबे एक प्रसिद्ध टीवी एक्टर हैं। कथित तौर पर रवि ने 16 से अधिक टीवी शोज में काम किया है। रवि ने अपने करियर की शुरुआत 2006 में टीवी धारावाहिक CID से की थी।

GNSU Admission Open 2026

कुछ महीनों की डेटिंग के बाद रवि दुबे ने एक्ट्रेस सरगुन मेहता से 2013 में शादी की थी। दोनों स्टार्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। निर्देशक नितेश तिवारी 2026 में अपनी ‘रामायण’ फिल्म लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म हिंदू महाकाव्य रामायण पर आधारित है। इस फिल्म में रणबीर कपूर राम का किरदार निभाएंगे। साइथ एक्ट्रेस साई पल्लवी सीता का किरदार निभाएंगी। रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। सनी देओल हनुमान के किरादर में और साउथ एक्टर यश रावण के किरदार निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म दो भागों में रिलीज की जाएगी।

GNSU Admission Open 2026