Home मनोरंजन राम गोपाल वर्मा का बड़ा दावा, बोले- बॉलीवुड आदित्य और यामी को...

राम गोपाल वर्मा का बड़ा दावा, बोले- बॉलीवुड आदित्य और यामी को गिरते देखना चाहता है

32
0
Ram Gopal Varma's big claim, says Bollywood wants to see Aditya and Yami fall

एंटरटेनमेंट डेस्क: राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर’ फेम निर्देशक आदित्य धर के निर्देशन की तारीफ की है। आदित्य के साथ ही रामू ने उनकी पत्नी यामी गौतम की भी प्रशंसा की। रामू ने कहा कि यामी ने फिल्म ‘हक’ में कमाल का अभिनय किया है। हालांकि, इस तारीफ के बाद रामू ने आदित्य और यामी को एक सलाह भी दी। एक इंटरव्यू में राम गोपाल वर्मा ने आदित्य के काम की जमकर तारीफ की। वर्मा ने कहा कि फिल्म ‘धुरंधर’ तारीफ के काबिल है। आदित्य ने इस फिल्म के जरिए जो सफलता पाई है उससे फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग परेशान हैं।

रामू ने कहा, ‘आदित्य ने ‘धुरंधर’ में किया है उसके बाद हमारी फिल्में अब पहले जैसी नहीं रहेंगी और मैं सभी भाषाओं की बात कर रहा हूं, सिर्फ हिंदी की नहीं। तेलुगु में, आने वाली कई बड़े बजट की एक्शन फिल्मों की बड़े पैमाने पर री-शूटिंग हो रही है। इसका मतलब है कि बजट का बहुत ज्यादा बोझ पड़ेगा।’ रामू ने आगे कहा, ‘आदित्य की स्टोरीटेलिंग ने पर्दे पर कहानी कहने के तरीके को पूरी तरह बदल दिया है। इस वजह से कई निर्देशक उनसे नफरत भी करते हैं। वो समझ चुके हैं कि अब उन्हें अपने आरामदायक तरीके छोड़कर कुछ नया सोचना होगा।’ इंटरव्यू में रामू ने सिर्फ आदित्य ही नहीं बल्कि उनकी पत्नी अभिनेत्री यामी गौतम की भी तारीफ की।

GNSU Admission Open 2026

उन्होंने कहा कि कोर्टरूम ड्रामा ‘हक’ में यामी की एक्टिंग कमाल रही। इस वजह से फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोग उनसे ईर्ष्या रखते हैं। ऐसे कई कारण हैं जिनके चलते उन्हें काफी सावधान रहने की जरूरत है। रणवीर सिंह अभिनीत ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ की दूसरी कड़ी यानी ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। आदित्य धर निर्देशित इस फिल्म को लेकर दर्शक बेहद उत्साहित हैं। सुनने में आया है कि इस बार आदित्य ने दर्शकों के इस उत्साह को दोगुना करने की ठानी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में यामी गौतम भी अहम किरदार में नजर आएंगी।



GNSU Admission Open 2026