Home मनोरंजन साउथ स्टार यश की फिल्म से जुड़े हॉलीवुड एक्शन डायरेक्टर, जेजे पेरी...

साउथ स्टार यश की फिल्म से जुड़े हॉलीवुड एक्शन डायरेक्टर, जेजे पेरी ने शुरू की शूटिंग

477
0
Hollywood action director JJ Perry joins South star Yash's film, starts shooting

एंटरटेनमेंट : मशहूर हॉलीवुड एक्शन निर्देशक जेजे पेरी, जिन्हें ‘जॉन विक’ और ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ में जबरदस्त सीन्स की कोरियोग्राफी के लिए जाना जाता है। इन दिनों ये साउथ सुपरस्टार यश की आगामी फिल्म ‘टॉक्सिक: अ फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की शूटिंग के लिए मुंबई में मौजूद हैं। इससे फिल्म के एक्शन सीन दमदार होने के संकेत मिल रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक हॉलीवुड एक्शन डायरेक्टर जेजे पेरी यश की फिल्म टॉक्सिक टीम के साथ जुड़ गए हैं। डायरेक्ट 45 दिनों तक फिल्म में एक्शन शूटिंग का कार्यभार संभाल रहे हैं। भारतीय कलाकारों के साथ काम करने को लेकर जेजे पेरी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘ये भारतीय क्रू मेंबर्स काफी शानदार हैं। मैंने उनके साथ काम करने का फैसला किया। हम अभी एक बड़े सीक्वेंस पर काम कर रहे हैं और मैं इसे लेकर बेहद उत्साहित हूं। यह एक चुनौती है, लेकिन मुझे बड़ी चुनौतियां पसंद हैं और यह टीम इसका डटकर सामना कर रही है।

GNSU Admission Open 2026

हम यहां एक साथ मिलकर जबरदस्त काम करने के लिए तैयार हैं और यही फिल्म निर्माण है।’ गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित ‘टॉक्सिक: अ फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी। इस फिल्म की कहानी गोवा में एक ड्रग कार्टेल के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शक्ति और नैतिकता के विषयों की खोज करती है। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में यश मुख्य भूमिका में हैं। कियारा आडवाणी यश की प्रेमिका के रूप में हैं, जबकि नयनतारा उनकी बहन की भूमिका में हैं। इसके अलावा फिल्म में हुमा कुरैशी और अक्षय ओबेरॉय भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।


GNSU Admission Open 2026